विज्ञापन

'Flipkart ने AC रिटर्न लिए बिना वापस कर दिया पैसा', LLB स्टूडेंट ने पूछा- क्या मैं इसे फ्री में यूज कर सकता हूं

यह सोशल मीडिया पोस्ट ऐसे समय पर सामने आई है जब फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डे सेल चल रही है, जिसमें लाखों-करोड़ों लोग अपना पसंदीदा आइटम ऑर्डर करते हैं.

'Flipkart ने AC रिटर्न लिए बिना वापस कर दिया पैसा', LLB स्टूडेंट ने पूछा- क्या मैं इसे फ्री में यूज कर सकता हूं
फ्लिपकार्ट ने प्रोडक्ट को वापस लिए बिना रिफंड जारी कर दिया. (सांकेति‍क तस्‍वीर)
Unsplash

Trending: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अजय ने गुरुवार को अपनी एक्स पोस्ट में बताया कि उन्होंने फ्लिपकार्ट से एक एयर कंडीशनर ऑर्डर किया था, जिसे कई हफ्तों तक कोई इंस्टॉल करने नहीं आया. उन्होंने जीव्स के कई चक्कर भी लगाए, लेकिन कभी इंस्टॉलेशन कैंसिल हो जाती थी तो कभी कस्टमर केयर पर कॉल करने जैसी बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया जाता था. थक हार कर उन्होंने फ्लिपकार्ट पर एसी वापस करने की रिक्वेस्ट डाल दी.

'रिटर्न रिजेक्ट, पर पैसा रिफंड'

अजय ने आगे लिखा, 'ऑर्डर कैंसिलेशन रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करके पैसा रि‍फंड किया तो मुझे एक पल के लिए लगा कि मुसीबत टल गई. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. वो एसी आज भी अपनी ओरिजिनल पैकिंग में मेरे घर पर रखा है. दो बार रिटर्न की कोशिश हुई, लेकिन हर बार जवाब मिला कि Tracking ID Generate नहीं हुई. अब फ्लिपकार्ट की ऐप पर Return Rejected दिख रहा है, जबकि पैसा वापस मिल चुका है.'

'अब मैं आगे क्या करूं?'

अजय ने लिखा, 'अब स्थिति ऐसी है कि न कोई एसी वापस लेने आ रहा है, न कोई साफ-साफ बता रहा है कि आगे क्या करना है. अगर फ्लिपकार्ट से इस एसी को वापस लेने कोई नहीं आता, तो क्या मैं इसे अपने पास रख सकता हूं? क्या कंपनी कई महीने बाद आकर एसी वापस मांग सकती है? और अगर मैं इसे इस्तेमाल कर लूं, तो क्या बाद में कोई परेशानी हो सकती है? जिन लोगों के साथ ऐसा हुआ है वो अपना अनुभव जरूर बताइए. फ्लिपकार्ट को भी बताना चाहिए कि जब रिफंड दे दिया, तो AC का क्या करना है? ग्राहक आखिर कब तक इंतजार करे?'

यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:-

'एक मेल करो और किराया मांगों'

एक यूजर ने लिखा, 'पैसा रिफंड होने का मतलब है कि ये एसी अब फ्लिपकार्ट की प्रॉपर्टी है, जो आपके घर पर पड़ी हुई है. आप कंपनी को एक ऑफिशियल मेल लीखिए. उन्हें एक तय तारीख का उसे ले जाने के लिए कहिए. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो प्रतिदिन के हिसाब से किराया मांगिए. उसके बाद आपकी कोई जवाबदेही नहीं रहेगी.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'अरे भाई! तुम चुप चाप उस एसी को यूज करो. कुछ भी दिक्कत नहीं आएगी. मेरे साथ भी कई बार ऐसे हुआ है. रिफंड भी मिल जाता है और कोई रिटर्न लेने नहीं आता है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'मेरे दोस्त का मोबाइल डिलीवरी के बाद आउट फॉर डिलीवरी शो हो रहा था. करीब 1 साल बाद वहां ऐप ओपन करके कैंसिल का ऑप्शन आया. जब उसने उसे कैंसिल किया तो 10 मिनट बाद ही रिफंड आ गया. अब उसे फोन को यूज करते हुए 5 साल हो गए हैं. उसे कोई वापस लेने नहीं आया.'

फ्लिपकार्ट सपोर्ट ने मांगी जानकारी

पोस्ट पर कमेंट करते हुए फ्लिपकार्ट सपोर्ट ने लिखा, 'हम समझते हैं कि आप प्रोडक्ट वापस करने का इंतजार कर रहे हैं, और मुझे खेद है कि ऐसा अब तक नहीं हो पाया है. कृपया अपने ऑर्डर की जानकारी के साथ हमें एक डायरेक्ट मैसेज भेजें, ताकि आपके फ्लिपकार्ट अकाउंट की जानकारी यहां गोपनीय बनी रहे.'

यह भी पढ़ें | 'भैया सबसे महंगी साड़ी दिखाओ', टशन-टशन में महिला ने लुटा दिए 29 हजार रुपये, ऑनलाइन कीमत देख उड़े होश

यह भी पढ़ें | UPSC एस्पिरेंट ने बताया दिल्ली में अकेले रहने का खर्च, कहा- 'मैं 1 कमरे में जिंदगी जीती हूं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flipkart Big Billion Days Sale 2026, Flipkart Ac Deals, Flipkart Refund, Flipkart Return Policy, Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com