विज्ञापन

पेड़ से गिरकर अचानक दम तोड़ रहे कौवे... बिहार में अब इस गांव में कौवों की मौत से हड़कंप

बिहार के बाढ़ जिले के रामटोला गांव में दर्जनों कौवों की अचानक मौत से हड़कंप मच गया है. इससे पहले भी बिहार के कई जिलों में कौवों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं.

पेड़ से गिरकर अचानक दम तोड़ रहे कौवे... बिहार में अब इस गांव में कौवों की मौत से हड़कंप
  • बिहार के बाढ़ जिले के रामटोला गांव में अचानक दर्जनों कौवों की मौत से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है
  • ग्रामीणों ने बताया कि कौवे अचेत होकर जमीन पर गिरते हैं और थोड़ी देर बाद दम तोड़ देते हैं
  • पिछले साल भी इसी क्षेत्र में सैकड़ों कौवों की मौत हुई थी, जिससे पहले से चिंता बनी हुई है
बाढ़:

बिहार में कौवों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक कई जिलों से कौवों के मरने की खबरें सामने आ चुकी हैं. अब बाढ़ जिले की औंटा पंचायत के रामटोला गांव में अचानक दर्जनों कौवों की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल भी इसी तरह सैकड़ों कौवों की मौत हुई थी. 

ग्रामीणों ने बताया कि कौवे अचेत होकर जमीन पर अचानक गिर जाते हैं. फिर थोडी देर जमीन पर सिर नीचे किए पड़े रहते हैं और फिर दम तोड़ देते हैं.

इससे पहले उत्तर बिहार के कई इलाकों में बर्ड फ्लू के कारण कौवों के अचानक गिरकर मरने की भी पुष्टि हुई है. आलम ये है कि बर्ड फ्लू के डर से ग्रामीणों ने अब खेतों में जाना भी छोड़ दिया है. 

बाढ़ जिले के मोकामा टाल के क्षेत्रों के किसान अपनी फसलों में जहरीले कीटनाशक का इस्तेमाल करते हैं. आशंका है कि कौवे फसल में लगे कीड़ों को खाने के दौरान संक्रमित हो जाते हैं. जब राम टोला में बगीचों में दर्जन भर से ज्यादा कौवे गिरकर मरने लगे तब ग्रामीण सतर्क हुए. ग्रामीणों की मांग है कि सरकारी स्तर पर जल्द से जल्द कौवों का सैंपल लेकर जांच की जाए, ताकि असली वजह सामने आ सके.

(बाढ़ से गोबिंद कुमार की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crow, Crows Died, Crows Died From Bird Flu, Bird Flu, Bird Flu In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com