Dog Viral Video: रोजी रोटी के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते. अक्सर मोटी सैलरी के लिए लोग पूरे-पूरे दिन अपने आप को काम में झोंक देते हैं, तब जाकर मेहनत का हर्जाना मिलता है. इंटरनेट पर ऐसे कई वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें जीवन के संघर्ष की कहानी दिखाई देती है. इंटरनेट की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कह नहीं सकते हैं. ऐसा ही कुछ हाल ही में वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद शायद एक मिनट के लिए आप भी सोच में पड़ जाए और खुद की आंखों पर यकीन न कर पाएं.
यहां देखें वीडियो
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
इंटरनेट पर वायरल होता यह वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है, जिसमें दिख रहा यह क्यूट सा डॉगी (Doggy) एक 5 स्टार होटल (5 Star Hotel) में नौकरी करता है. जहां वो अन्य कर्मचारियों की तरह ही अच्छी खासी तनख्वाह भी पाता है. सैलरी के रूप में उसको सबका ढेर सारा प्यार मिलता है. दरअसल, वीडियो में दिख रहे इस क्यूट से डॉगी के पास पहले न छत थी न ठिकाना, जिसे आसरा दिया बैंगलोर के एक फाइव स्टार होटल ने. इसके साथ ही इसे एक प्यारा सा नाम भी दिया,'बर्नी द ललित अशोक'
ये है दुनिया का सबसे उम्रदराज डॉगी Pebbles, 22 साल की उम्र में हासिल की अनोखी उपलब्धि
वीडियो में बर्नी द ललित अशोक के गले में एक आईडी कार्ड देखा जाता है. उसके मुताबिक, बर्नी द ललित अशोक को होटल ने 'Chief Happiness Officer' के पद पर रखा है. अन्य कर्मचारियों की तरह अब वह लॉबी की बैठकों में भाग लेता है, पेट की मालिश की मांग करता है और सभी प्यारे (cute) काम करता है. होटल के महाप्रबंधक के मुताबिक, सैलरी के रूप में सभी बर्नी द ललित अशोक को गले लगाते हैं और प्यार करते हैं.
इस डॉगी की क्यूट सी स्माइल पर आप भी हार बैठेंगे दिल, नेटिजन्स भी हो रहे हैं दीवाने
बताया जा रहा है कि यह डॉगी 'बर्नी द ललित अशोक' मेहमानों और कर्मचारियों को हंसाने का काम करता है. इसके साथ ही होटल में रहने वाले लोग उसके साथ वॉक करने, भोजन करने और उसके साथ घूमने का विकल्प चुन सकते हैं.
Watch: न्यूयॉर्क के एक पार्क में डॉग्स से घिरा चूहा, 45 लाख बार देखा जा चुका है Video
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'thelalitbangalore' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 1 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इंटरनेट पर यूजर्स वीडियो को देखने के बाद एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो को इंटरनेट पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.
देखें वीडियो- नुसरत भरुचा फिल्म 'जनहित में जारी' के प्रमोशन में व्यस्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं