विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2021

Bill Gates की बेटी जेनिफर गेट्स की हुई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर

Microsoft के मालिक बिल गेट्स (Bill Gates) और उनकी पूर्व पत्‍नी मेलिंडा गेट्स की बड़ी बेटी जेनिफर कैथरीन गेट्स (Jennifer Gates) की शादी हो चुकी है. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Bill Gates की बेटी जेनिफर गेट्स की हुई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर
जेनिफर और नायल की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
जेनिफर और नायल की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Microsoft के मालिक बिल गेट्स (Bill Gates) और उनकी पूर्व पत्‍नी मेलिंडा गेट्स की बड़ी बेटी जेनिफर कैथरीन गेट्स (Jennifer Gates) की शादी हो चुकी है. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.जेनिफर कैथरीन गेट्स ने मिस्र के नायल नासर (Nayel Nassar) से शादी कर ली. जेनिफर और नायल की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. शादी के बाद मेहमानों के लिए रिसेप्शन भी रखा गया है. इस रिसेप्शन में 300 मेहमान शामिल हुए थे. इस फ़ोटो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं.

तस्वीर देखें



इन फ़ोटोज़ को जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. देखा जाए तो ख़बर लिखे जाने तक 35 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इन तस्वीरों को लाइख किया है. 

एक जानकारी के मुताबिक, जेनिफर गेट्स की संपत्ति 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वहीं जेनिफर के पति नायल नासर के माता-पिता आर्किटेक्चर और डिजाइन फर्म के मालिक हैं. नायल एक प्रोफेशनल घुड़सवार भी हैं.

जेनिफर शादी के ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही हैं. उन्होंने 2020 में ही सगाई कर ली थी. अब उन्होंने शादी की. आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी, कमेंट करके बताइएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jennifer Gates Marriage, Bill Gates, Viral News Hindi, Trending News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com