विज्ञापन

वर्दी भी, मां की ममता भी... सीएम के कार्यक्रम में महिला सिपाही की तस्वीर ने दिल जीत लिया

बिहार के रोहतास में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम के दौरान महिला सिपाही अपने 1 साल के बेटे के साथ ड्यूटी करती नजर आई.

वर्दी भी, मां की ममता भी... सीएम के कार्यक्रम में महिला सिपाही की तस्वीर ने दिल जीत लिया
सीएम के कार्यक्रम में महिला सिपाही की तस्वीर ने दिल जीत लिया
NDTV

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास के दौरे पर थे. इस दौरान उनके कार्यक्रम में ड्यूटी कर रही एक महिला सिपाही ने वहां पर मौजूद हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के एंट्री गेट पर उस महिला सिपाही की ड्यूटी लगाई थी. इस दौरान महिला सिपाही के साथ करीब एक साल का मासूम बच्चा था. वह वर्दी की जिम्मेदारी के साथ-साथ मां का भी फर्ज अदा कर रही थी. मासूम बेटे के साथ महिला सिपाही की तस्वीर काफी चर्चा का विषय रही. 

एंट्री गेट पर तैनात थी महिला सिपाही

दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रोहतास दौरे को लेकर प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां कर रखीं थी. कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. इस दौरान जब कार्यक्रम स्थल के एंट्री गेट पर एक महिला सिपाही अपने 1 साल के बच्चे के साथ ड्यूटी कर रही थी. जो भी वहां से गुजरता तो एक बार रुक जाता और उसे एक टक देखता रहता.

ड्यूटी के साथ-साथ निभा रही मां का फर्ज

महिला सिपाही अपनी वर्दी की जिम्मेदारी के साथ-साथ मां का भी फर्ज निभा रही थी. वह कभी बच्चे को गोद में लेकर खड़ी रहती तो कभी अपने पास जमीन खड़ा कर देती. वह इसी तरह पूरे कार्यक्रम में नजर आई. ड्यूटी के साथ-साथ एक मां का जिस तरह से उसने तालमेल बैठाया. वो हर किसी के लिए चर्चा का विषय रहा. 

महिला सिपाही को देख एक बार रुक जातीं नजरें

पूरे कार्यक्रम के दौरान अपने बच्चे को संभालने के साथ-साथ आने-जाने वालों पर वह लगातार नजर बनाए रखी. महिला सिपाही की कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं दिखी. वहां से जो भी गुजरता, एक बार उसकी नजरें महिला सिपाही और उसके बच्चे पर ठहर जातीं. कई लोग महिला सिपाही को देखकर कुछ क्षण के लिए अचरज में पड़ गए. 

महिला सिपाही ने अपने बच्चे के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी को लेकर कहा कि जवाबदेही तो जवाबदेही होती है. बच्चे के साथ ड्यूटी करना परेशानी की कोई बात नहीं है. उसने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हम लोंगों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी. ऐसे में हम बस अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें

लग्जरी लाइफ छोड़ ऑटो लेकर भारत घूमने निकला नॉर्वे का मेयर, लोग बोले- कितना डाउन टू अर्थ है

पवन सिंह ने 11 साल छोटी नीलम गिरी के साथ दिखाया 'बिहारी के दम', 12 घंटे में गाने को यूट्यूब पर मिले 2M व्यूज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Viral News, Bihar Latest News, Rohtas News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com