विज्ञापन

पवन सिंह ने 11 साल छोटी नीलम गिरी के साथ दिखाया 'बिहारी के दम', 12 घंटे पहले रिलीज गाने को यूट्यूब पर मिले 2 मिलियन व्यूज 

पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘बिहारी के दम’ रिलीज होते ही छा गया है. गाने में नीलम गिरी संग उनकी केमिस्ट्री और जोशीला अंदाज देखने को मिल रहा है.

पवन सिंह ने 11 साल छोटी नीलम गिरी के साथ दिखाया 'बिहारी के दम', 12 घंटे पहले रिलीज गाने को यूट्यूब पर मिले 2 मिलियन व्यूज 
पवन सिंह-नीलम गिरी का नया गाना बिहारी के दम रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं. उनका नया भोजपुरी गाना ‘बिहारी के दम' रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है. गाने को रिलीज हुए अभी करीब 12 घंटे ही हुए हैं और इसे 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस नीलम गिरी नजर आ रही हैं. दोनों की जोड़ी वीडियो में काफी शानदार लग रही है. गाने में भोजपुरी अंदाज, जोश और दमदार बीट्स देखने को मिलती हैं. नीलम गिरी ने अपने डांस और स्क्रीन प्रेजेंस से गाने में अलग रंग भर दिया है.

पवन सिंह की आवाज ने बढ़ाया जोश

‘बिहारी के दम' को पवन सिंह और सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है. गाने का संगीत और कंपोजिशन शुभम राज (SBR) ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल प्रिंस शान दुबे ने लिखे हैं. गाने की धुन ऐसी है, जो पहली बार सुनने पर ही ध्यान खींचती है. पवन सिंह की दमदार आवाज के साथ सृष्टि भारती की आवाज गाने को और एनर्जी देती है. वीडियो में बिहार की मिट्टी से जुड़े अंदाज और देसी रंग की झलक भी देखने को मिलती है.

नीलम गिरी के अंदाज ने खींचा ध्यान

गाने के वीडियो में नीलम गिरी का अंदाज भी लोगों को पसंद आ रहा है. उनकी और पवन सिंह की जोड़ी स्क्रीन पर खूब जम रही है. नीलम अपने डांस और एक्सप्रेशन से वीडियो में जान डालती नजर आती हैं. रिलीज के कुछ ही घंटों में 20 लाख व्यूज का आंकड़ा पार करना बताता है कि भोजपुरी दर्शकों के बीच यह गाना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. ‘बिहारी के दम' को सारेगामा हम भोजपुरी के बैनर तले रिलीज किया गया है.

ये भी पढ़ें: 60 साल पुराना वो गाना, प्रेमिका के आने पर प्रेमी ने फूलों से की स्वागत की फरियाद, रफी के शब्दों की गर्माहट ने घोली मिठास, गीत बना यादगार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, Neelam Giri, Bhojpuri, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com