विज्ञापन

बीमार आंगनवाड़ी सेविका को हाथ में ग्लूकोज की बोतल लेकर आना पड़ा ऑफिस, VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर कलेजा कांप जाए. एक बीमार महिला को अपनी बीमारी का सबूत देने के लिए हाथ में ड्रिप (IV Drip) लगाकर दफ्तर पहुंचना पड़ा. 'मैडम' की जिद के आगे इंसानियत हार गई और लाचारी की ये वीडियो अब पूरे देश में बवाल मचा रही है.

बीमार आंगनवाड़ी सेविका को हाथ में ग्लूकोज की बोतल लेकर आना पड़ा ऑफिस, VIDEO VIRAL
'मैडम' को नहीं हुआ बीमारी पर यकीन, तो ड्रिप बोतल लेकर ही सेंटर पहुंच गई लाचार सेविका
zindagi.gulzar.h

Bihar Anganwadi Worker Viral Video: बिहार में वैसे तो आए दिन अजब-गजब किस्से सुनने को मिलते हैं, लेकिन कटिहार की इस घटना ने संवेदनशीलता की सारी हदें पार कर दी हैं. यहां की एक आंगनवाड़ी वर्कर की तबीयत खराब थी और वो मेडिकल लीव पर थीं. इस बीच जब चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर (CDPO) जब सेंटर पर पहुंचीं और सेविका को नदारद पाया, तो उन्होंने कथित तौर पर फरमान सुना दिया कि 'अभी हाजिर हो'. नौकरी जाने के खौफ ने बीमार सेविका को बिस्तर छोड़ने पर मजबूर कर दिया. वो अपने पति के सहारे, कांपते पैरों से सेंटर पहुंचीं, जबकि उनके हाथ में अभी भी ग्लूकोज की ड्रिप चढ़ी हुई थी.

हाथ में ड्रिप और आंखों में नौकरी जाने का डर (Katihar IV Drip Incident)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि, बीमार आंगनवाड़ी सेविका का पति एक हाथ से पत्नी को संभाल रहा है और दूसरे हाथ में ड्रिप की बोतल पकड़ी हुई है. ये नजारा किसी भी पत्थर दिल इंसान को रुलाने के लिए काफी है. लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि, क्या अब मरने की हालत में भी 'सबूत' देना होगा? 

सोशल मीडिया का गुस्सा (Outrage on Social Media)

इंटरनेट पर ये वीडियो आग की तरह फैल गया है. कोई इसे इंसानियत की 'मौत' कह रहा है, तो कोई लेबर लॉ (श्रम कानून) की धज्जियां उड़ने पर गुस्से में है. लोगों का कहना है कि, बड़े अफसर एयरकंडीशन कमरों में बैठकर आदेश तो दे देते हैं, लेकिन जमीन पर काम करने वालों की मजबूरी उन्हें नजर नहीं आती.

ये भी पढ़ें:-सैल्यूट! पुणे की लेडी डॉक्टर ने बीच सड़क पर कराई डिलीवरी, साड़ियों से बना दिया 'ऑपरेशन थिएटर'

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Anganwadi Worker Viral Video, Katihar IV Drip Incident, Premlata Hembram Bihar, Bihar Government Honorarium 2025, Anganwadi News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com