विज्ञापन

UP Anganwadi Bharti 2026: गाजियाबाद में 508 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 12वीं पास तुरंत करें आवेदन

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. साथ ही आवेदन करने वाली महिला उस वार्ड या ग्राम सभा की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां के लिए वो आवेदन कर रही है.

UP Anganwadi Bharti 2026: गाजियाबाद में 508 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 12वीं पास तुरंत करें आवेदन
आयु न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए

UP Anganwadi: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के 508 पदों पर भर्ती निकली है. नोटिफिकेशन के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 167 पद और आंगनवाड़ी सहायिका के 341 पदों को भरा जाना है.  जो भी महिलाएं आंगनवाड़ी में काम करने की इच्छा रखती हैं, वो समय रहते आवेदन कर दें.  यह भर्ती जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में होगी. भोजपुर, गाजियाबाद शहर, लोनी, मुरादनगर और राजपुर ब्लॉकों में भर्ती की जानी हैं. जो भी महिला आवेदन करना चाहती हैं, वो विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर दें. आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त है.

कौन कर सकता है आवेदन

  1. केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं.
  2. आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री / आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर वही महिलाए आवेदन कर सकती हैं, जिन्होंने कम से कम 12वीं पास की होगी. postgraduate वाली भी इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते है.
  3. आयु न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए.

कैसे करें आवेदन?

  1. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर गाजियाबाद आंगनवाड़ी भर्ती 2026 का लिंक होगा, इस लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना पंजीकरण करें और लॉगिन कर लें.
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई भरें.
  5. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  6. सबमिट करें.

याद रखें कि केवल विभाग की वेबसाइट पर जाकर ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. ऑफलाइन किसी भी तरह के आवेदन को स्वीकार नहीं किए जाएगा. 

कितनी मिलेगी वेतन

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  की सैलरी की बात की जाए तो हर महीने 8,000 से लेकर 10,000 तक की सैलरी  मिलती है. वहीं आंगनवाड़ी सहायिका (Anganwadi Helper/Sahayika) की सैलरी लगभग 4,000 से 5,000 प्रति महीना होती है.

ये भी पढ़ें-Success Story: गरीबी ने छीना पिता, घरों में काम करने वाली मां की बेटी बनेगी कार्डियोलॉजिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Anganwadi Bharti, UP Anganwadi Bharti 2026, Ghaziabad News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com