विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2019

बुजुर्ग माता-पिता की सेवा नहीं की तो हो जाएगी जेल, भारत के इस राज्य में लिया गया फैसला

बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में फैसला किया गया कि बिहार में रहने वाली संतानें अगर अब माता-पिता की सेवा नहीं करेंगी तो उन्हें जेल की सजा हो सकती है.

बुजुर्ग माता-पिता की सेवा नहीं की तो हो जाएगी जेल, भारत के इस राज्य में लिया गया फैसला
बुजुर्ग माता-पिता की सेवा नहीं की तो हो जाएगी जेल.

बिहार में अब अपने बूढे माता-पिता की सेवा नहीं करने पर जेल भी जानी पड़ सकती है. बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में फैसला किया गया कि बिहार में रहने वाली संतानें अगर अब माता-पिता की सेवा नहीं करेंगी तो उन्हें जेल की सजा हो सकती है. माता-पिता की शिकायत मिलते ही ऐसी संतानों पर कार्रवाई होगी.

शिखर धवन ने चोट के दर्द में देखी सलमान की फिल्म 'Bharat', एमएस धोनी ने किया जमकर एन्जॉय

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी घटनाओं में शहीद बिहार के जवानों के आश्रितों को बिहार सरकार ने नौकरी देने का भी फैसला किया है. 

बिजली कड़की और लड़के ने बना लिया Slow Motion वीडियो, सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

बैठक में राज्य के वृद्घजन पेंशन योजना को भी बिहार लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम 2011 के दायरे में लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. अब किसी भी बुजुर्ग द्वारा दिए गए आवेदन का निपटारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को 21 दिनों के अंदर करना होगा. इसके अलावा भागलपुर में गंगा नदी पर एक नया पुल बनाने का निर्णय लिया गया है. 

(इनपुट- आईएएनएस)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Elderly Parents, Daughters In Jail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com