विज्ञापन

'Right Talent, Wrong Platform'... उंगली पर फुटबॉल घुमाता नजर आया शख्स, वीडियो वायरल

भिलाई रेलवे स्टेशन पर एक युवक का फुटबॉल घुमाने का शानदार टैलेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उंगली पर फुटबॉल बैलेंस करने की कला देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसके अलावा यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं.

'Right Talent, Wrong Platform'... उंगली पर फुटबॉल घुमाता नजर आया शख्स, वीडियो वायरल
भिलाई रेलवे स्टेशन में उंगली पर बॉल घुमाता नजर आया शख्स
सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक युवक का वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. वायरल वीडियो में एक शख्स रेलवे स्टेशन पर अपने शानदार हुनर का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है. वह अपनी उंगलियों और हाथों की मदद से फुटबॉल को अलग-अलग अंदाज में घुमा रहा है. उसके इस टैलेंट को देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए. अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग युवक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

भिलाई रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा वीडियो

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो भिलाई रेलवे स्टेशन का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा है. इसी दौरान वह अपने हुनर का प्रदर्शन शुरू कर देता है. कभी वह फुटबॉल को अपनी उंगली पर बैलेंस करते हुए घुमाता है तो कभी उसे हवा में उछालकर शानदार तरीके से कंट्रोल करता है.

इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर fitwithyogee_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "Today I saw real talent at Bhilai Railway Station." वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इसे अब तक 1.92 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 12 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है.

वीडियो की लोगों ने की जमकर तारीफ

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स युवक के टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "Right talent, wrong platform." वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "Skilled India." एक अन्य यूजर ने लिखा कि कई बार हमें अपनी प्रतिभा दिखाने का सही मौका नहीं मिल पाता. लोगों का कहना है कि अगर इस युवक को सही मंच मिले तो वह अपने हुनर से बड़ी पहचान बना सकता है.

ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट में अफरातफरी, हैम्पर्स के लिए इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: मुंबई में सपनों की कीमत, किराये के झटके पर शख्स ने शेयर किया वीडियो, युवाओं ने कहा- ‘बिलकुल सच'

ये भी पढ़ें: नागपुर में ‘चेयर योग' का बड़ा आयोजन, कर्मचारी और परिवारों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhilai Railway Station, Viral Video, Real Talent
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com