बेंगलुरु में एक उबर ड्राइवर और यात्री के बीच हुई बातचीत इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू रही है. एक नॉर्मल सफर के दौरान ड्राइवर ने अपनी जिंदगी के संघर्ष बताए, जिन्हें सुनने के बाद यात्री ने कहा कि उसे अपनी सारी परेशानियां बहुत छोटी लगने लगीं. यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है और लोग ड्राइवर की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं.
उबर ड्राइवर की स्टोरी ने छू लिया दिल
इस पोस्ट को सिद्धार्थ नाम के शक्स ने एक्स पर शेयर किया. उन्होंने लिखा, उनकी मुलाकात 32 साल के एक उबर ड्राइवर से हुई. ड्राइवर ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले अपनी पसंद की लड़की से हुई थी. आज उसके तीन बच्चे हैं और वह पूरे परिवार के साथ अपनी मां की जिम्मेदारी भी अकेले निभा रहा है.
ड्राइवर सीमित कमाई में चला रहा परिवार
ड्राइवर ने आगे बताया कि उसने जिंदगी में कई तरह की नौकरियां की हैं, लेकिन अब उबर चलाकर रोज करीब 1,200 रुपये कमा पा रहा है. तमाम जिम्मेदारियों के बीच भी वह हर महीने एक बार अपने परिवार को बिरयानी खिलाने जरूर ले जाता है. यही पल उसके लिए सबसे बड़ी खुशी होते हैं.
my stress and problems felt insignificant today.
— Siddharth (@sidsimharaju) June 25, 2026
i spoke to my Uber driver. he is 32, has three kids, and married the love of his life 11 years ago. he is the sole earner for his family and also takes care of his mom.
he has done almost every job out there and now drives an…
एक बात सुनकर रह गया सन्नाटा
बातचीत के दौरान ड्राइवर ने यह भी बताया कि कई बार उसने सुसाइड करने का भी सोचा, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया. उसने कहा कि तनाव अंदर ही अंदर उसे खा रहा है, फिर भी वह मुस्कुराकर हर दिन काम करता है.
पोस्ट पर लोगों ने दिए रिएक्शन
ड्राइवर की स्टोरी वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो गए. कई यूजर्स ने लिखा कि दुनिया एक उबर ड्राइवर देखती है, लेकिन उसके परिवार के लिए वही असली हीरो है. एक अन्य यूजर ने लिखा," Well 3 kids in today's date is hard to sympathise with! Even if one earns 12000/- a day I don't think it's a fair choice." वहीं कुछ लोगों ने बढ़ती महंगाई, मानसिक तनाव और आम लोगों के संघर्ष पर भी चिंता जताई.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत
यह भी पढ़ें: हाथियों के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं