विज्ञापन

IND vs SL, 1st Test: आकाश ने 4 धुरंधरों का काट दिया पत्ता, सरफराज, बराड़ बाहर, फिर किसे मिला मौका? जानें

आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. जहां उन्होंने सरफराज खान और गुरनूर बराड़ को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया है.

IND vs SL, 1st Test: आकाश ने 4 धुरंधरों का काट दिया पत्ता, सरफराज, बराड़ बाहर, फिर किसे मिला मौका? जानें
सरफराज खान

भारत और श्रीलंका के बीच खेल जाने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज में अब महज कुछ घंटे शेष रह गए हैं. पहला मुकाबला 15 अगस्त से 19 अगस्त 2026 के बीच गॉल में खेला जाएगा. अहम मुकाबले से पहले हर की नजर भारतीय प्लेइंग इलेवन पर टिकी हुई है. हर किसी के मन में सवाल है कि गॉल टेस्ट फतह करने के लिए भारतीय टीम किन धुरंधरों के साथ मैदान में उतरेगी. अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने दिया है. उन्होंने आकाशवाणी इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से बातचीत करते हुए सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल का चुनाव किया. इस सलामी जोड़ी ने हाल के दिनों में पारी का आगाज करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. 

आकाश चोपड़ा ने तीसरे स्थान के लिए चोटिल साई सुदर्शन की जगह पर देवदत्त पडिक्कल का चुनाव किया है. उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह करीब दो साल बाद भारतीय प्लेइंग इलेवन में वापसी करने में कामयाब होंगे. कैप्टन शुभमन गिल को उन्होंने चौथे स्थान पर रखा है. अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर स्वाभाविक विकल्प बने हुए हैं.

छठवें स्थान के लिए उन्होंने ध्रुव जुरेल और सरफराज खान के बीच चल रहे होड़ के बीच जुरेल पर भरोसा जताया है. सातवें और आठवें स्थान के लिए उन्होंने दो बाएं हाथ के स्पिनरों पर भरोसा जताया है. ये दोनों खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और मानव सुथार हैं. कुलदीप यादव को मुख्य स्पिनर के तौर पर उन्होंने नौवें नंबर पर रखा है. 

जिन दो तेज गेंदबाजों पर उन्होंने भरोसा जताया है. वह दोनों गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा हैं. हाल के दिनों में सिराज और कृष्णा ने रेड बॉल क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन किया है. 

आकाश ने जिन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से नजरअंदाज किया है. वह खिलाड़ी सरफराज खान के अलावा, सारांश जैन, आकिब नबी और गुरनूर बराड़ हैं.

गॉल टेस्ट के लिए आकाश चोपड़ा की तरफ से चुनी गई भारतीय प्लेइंग इलेवन 

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज.

यह भी पढ़ें- IND vs SL: स्पिन, हवा और उमस का ट्रिपल अटैक! भारत की असल परीक्षा, जानें पिच से लेकर प्लेइंग 11 तक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Aakash Chopra, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com