विज्ञापन

15 हजार में चाहिए था घर, मांगा 50 हजार का किराया...इस महिला का वीडियो देख आप भी कहेंगे- ये तो ज्यादती है

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सिल्क बोर्ड के जाम से भी ज्यादा भयानक यहां के मकान मालिकों और ब्रोकरों के नखरों का जिक्र किया है. अगर आप भी सस्ते घर की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके दिल के जख्मों पर नमक नहीं, बल्कि मरहम का काम करेगी.

15 हजार में चाहिए था घर, मांगा 50 हजार का किराया...इस महिला का वीडियो देख आप भी कहेंगे- ये तो ज्यादती है
बेंगलुरु का किराया सुन उड़ जाएंगे होश, 15 हजार का बजट और मांग रहे 50 हजार, महिला ने बयां किया मकान ढूंढने का दर्द

Affordable 1BHK In Bengaluru: बेंगलुरु में घर ढूंढना अब सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि एक जंग बन गया है. बेंगलुरु की आईटी हब वाली गलियों में इन दिनों एक अलग ही लेवल का 'ड्रामा' चल रहा है. राजेश्वरी गुप्ता नाम की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर अपना जो दुखड़ा सुनाया है, उसने हजारों किराएदारों की दुखती रग पर हाथ रख दिया है. राजेश्वरी को लगा था कि वह 15,000 रुपये के बजट में एचएसआर लेआउट (HSR Layout) जैसे इलाके में एक अदद 1BHK फ्लैट ढूंढ लेंगी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यहां के रेट सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.

किराया है या फिर किसी वीआईपी का खर्चा? (Sky-high Rents in Bengaluru's HSR Layout)

राजेश्वरी का कहना है कि जिस घर के लिए उन्होंने 15 हजार का सोचा था, वहां शुरूआती रेट ही 25,000 रुपये से हो रहे हैं. हद तो तब हो गई जब फुली फर्निश्ड फ्लैट्स के लिए 50,000 रुपये तक की डिमांड की गई. ये सुनकर तो ऐसा लगता है जैसे घर नहीं, बल्कि कोई महल किराए पर ले रहे हों. ऊपर से सिक्योरिटी डिपॉजिट का चक्कर ऐसा है कि मानो आप अपनी जिंदगी भर की कमाई किसी अनजान के हाथ में निवेश कर रहे हों, जिसका वापस मिलना भी मुकद्दर के हाथ में है.

धूप, पसीना और ब्रोकरों की चिकनी-चुपड़ी बातें (Rent Crisis in India)

स्कूटी पर सवार होकर चिलचिलाती धूप में भटकना किसी मैराथन से कम नहीं है. राजेश्वरी ने बताया कि ब्रोकर ऐसे बात करते हैं जैसे वो आपके ऊपर अहसान कर रहे हों. वो इन ऊंचे दामों को भी 'वाजिब' बताते हैं. जब दाल नहीं गली, तो उन्होंने खुद ही सड़कों पर निकलकर घर ढूंढने का फैसला किया. उनका कहना है कि ये पूरी प्रक्रिया अब एक फुल टाइम जॉब जैसी बन गई है, जो दिमागी सुकून छीन लेती है.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: पत्नी से बदतमीजी देख खौल उठा पति का खून, सरेआम मनचले को जड़ा ऐसा मुक्का...दो पल में चटा दी धूल

हवा और धूप के लिए भी मची है मारामारी (Basic Amenities Becoming a Luxury in Cities)

एक आम इंसान को घर में क्या चाहिए? बस थोड़ी सी धूप और ताजी हवा, लेकिन बेंगलुरु के इस कंक्रीट के जंगल में ये बुनियादी चीजें भी अब लग्जरी बन गई हैं. लोग सिर्फ इसलिए परेशान हैं कि उन्हें एक ऐसा कमरा मिल जाए जहां बजट और वेंटिलेशन का तालमेल बैठ सके.

ये भी पढ़ें:-महीने की सैलरी कहां जाती है? इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर का पूरा हिसाब देख आप भी कहेंगे- यही तो असली इंजीनियरिंग है

बेंगलुरु में घर ढूंढना अब एक जज्बाती और माली इम्तिहान बन चुका है. राजेश्वरी की ये कहानी उन हजारों लोगों की आवाज है, जो हर महीने अपनी आधी सैलरी सिर्फ एक छत के लिए कुर्बान कर रहे हैं. क्या वाकई मिडिल क्लास के लिए बड़े शहरों में रहना अब नामुमकिन होता जा रहा है?

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com