विज्ञापन

व्यू के साथ बाथरूम... बालकनी में टॉयलेट देखकर चौंक गईं लड़कियां, बेंगलुरु फ्लैट का वीडियो वायरल

बेंगलुरु में घर देखने पहुंचीं दो युवतियां बालकनी में बना टॉयलेट देखकर हैरान रह गईं. वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मकान मालिक और फ्लैट डिजाइन का खूब मजाक उड़ाया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

व्यू के साथ बाथरूम... बालकनी में टॉयलेट देखकर चौंक गईं लड़कियां, बेंगलुरु फ्लैट का वीडियो वायरल
बेंगलुरु में बालकनी में बना टॉयलेट देख हैरान दिखी दो युवतियां
सोशल मीडिया

घर ढूंढने निकलिए तो उम्मीद होती है कि बालकनी में हवा मिलेगी, धूप मिलेगी या फिर शहर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा. लेकिन बेंगलुरु में दो युवतियों को बालकनी में कुछ ऐसा दिखा, जिसने उन्हें कुछ सेकंड के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया. वहां न पौधे थे, न कुर्सियां और न ही कोई व्यू था, बल्कि बीचों-बीच एक टॉयलेट बना था. अब इस अनोखे फ्लैट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

घर देखने पहुंचीं तो मिला बड़ा सरप्राइज

इंस्टाग्राम पर थ्रिशा नाम की महिला ने अपने अकाउंट (thrishanatarajan1) से यह वीडियो शेयर किया है. वह अपनी दोस्त के साथ किराए का घर देखने गई थीं. शुरुआत में फ्लैट बिल्कुल सामान्य दिखाई दे रहा था, लेकिन बालकनी में पहुंचते ही पूरा मामला बदल गया.

बालकनी में बना था टॉयलेट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बालकनी के बीचों-बीच एक पूरी तरह से इस्तेमाल करने लायक टॉयलेट बना हुआ है. आमतौर पर जहां लोग पौधे रखते हैं या बैठकर चाय का आनंद लेते हैं, वहां टॉयलेट देखकर दोनों युवतियां हैरान रह गईं. हालांकि यह फ्लैट किराएदारों को पसंद आया या नहीं, यह साफ नहीं है. लेकिन इतना जरूर है कि इस अनोखी बालकनी ने बेंगलुरु के किराए के बाजार को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है.

लोगों ने सोशल मीडिया पर किए कमेंट

वीडियो के कैप्शन में लिखा, "अब तक बैंगलोर में घर ढूंढने का अनुभव". वीडियो वायरल होते ही लोगों ने मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा कि बेंगलुरु के मकान मालिक हर दिन नया लेवल अनलॉक कर रहे हैं. दूसरे ने मजाक करते हुए कहा कि यह बालकनी नहीं, व्यू वाला बाथरूम है. एक अन्य यूजर ने लिखा, "You had a long day. Choose a bathroom to relieve ahhhh reel". किसी ने लिखा, "सुबह की चाय इसके बगल में पीने का मजा ही अलग होगा." वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि सबसे बढ़िया वेंटिलेशन, मुझे तो ऐसा टॉयलेट चाहिए.

ये भी पढ़ें: बंदर बना साइकिल मिस्त्री... पंचर बनाते 'उस्ताद' का वीडियो देख लोग बोले- काम करेगा तभी तो खाएगा

ये भी पढ़ें: कंधों पर बैठाकर कराई वॉटर क्रॉसिंग, कोलकाता में 'Human Uber' का वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: सैकड़ों बंदरों का पेट भर सोशल मीडिया पर छाए 'मंकी मैन', वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Flat, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com