विज्ञापन

15 हजार के 1 रूम से 1.8 लाख के 5BHK तक... 22 की उम्र में घर छोड़ कैसे बदली किस्मत? लड़की ने खुद बताई अपनी कहानी

Vertika shukla entrepreneur viral story: कभी 15 हजार रुपये में 1 कमरे के लिए संघर्ष करने वाली वर्तिका आज 1.8 लाख के 5BHK फ्लैट में रहती हैं. जानिए अपनी मेहनत से मुकाम हासिल करने वाली इस युवा एंटरप्रेन्योर की पूरी कहानी

15 हजार के 1 रूम से 1.8 लाख के 5BHK तक... 22 की उम्र में घर छोड़ कैसे बदली किस्मत? लड़की ने खुद बताई अपनी कहानी
bengaluru entrepreneur vertika shukla inspirational journey

VIRAL VIDEO: बड़े शहरों की चकाचौंध में जब कोई युवा कदम रखता है, तो सबसे पहले सामना होता है एक छोटे से कमरे और तंग जेब की हकीकत से. लेकिन अगर इरादे मजबूत हों, तो वही छोटा सा कमरा आपकी कामयाबी की नींव बन जाता है.  बेंगलुरु की एंटरप्रेन्योर वर्तिका शुक्ला की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जो आज सोशल मीडिया पर लाखों युवाओं के दिलों को छू रही है. कभी एक छोटे से कमरे में 15 हजार रुपये के किराए पर दिन गुजारने वाली वर्तिका आज 1.8 लाख रुपये के आलीशान 5 BHK फ्लैट में रह रही हैं. लेकिन उनकी नजर में असली जीत घर का बड़ा होना नहीं, बल्कि अपनी मेहनत के दम पर हासिल की गई आर्थिक आजादी है. 

नई जेनरेशन को क्या मैसेज दे रही ये लड़की?

सोशल मीडिया पर अपनी इस यात्रा को साझा करते हुए वर्तिका ने लिखा, " हर महीने 15 हजार का किराया आज 1.81 लाख पहुंच गया, लेकिन मुझे सिर्फ इस बड़े किराए पर गर्व नहीं है." उन्होंने अपनी इस पूरी यात्रा का हिसाब कुछ यूं बयां किया.

2020: 1 रूम किचन (50 हजार की कमाई के दौरान)

2021: 2 BHK में शिफ्ट

2023: 3 BHK का ठिकाना

आज: 1.81 लाख रुपये किराए वाला 5 BHK लग्जरी फ्लैट 

ये भी पढ़े: "खेती करूंगा" बोलकर छोड़ी गूगल की करोड़ों की नौकरी, अब सोशल मीडिया पर क्यों जॉब मांग रहा ये IIT इंजीनियर?


सही उम्र में लिया सही फैसला

वर्तिका बताती हैं कि 22 साल की उम्र में जब उन्होंने घर छोड़ा, तो हाथ में सिर्फ 50 हजार रुपये महीने की नौकरी थी. न तो कोई बना-बनाया पारिवारिक बिजनेस था और न ही कोई पुश्तैनी जायदाद. कोई तय रास्ता भी सामने नहीं था, बस दिल में एक जिद थी कि जिंदगी को अपनी शर्तों पर बड़ा बनाना है. 

उन्होंने बताया, "मैंने बस सही फैसले लेने शुरू किए. नौकरियां बदलीं, करियर संवारा, MBA की पढ़ाई की, खुद पर निवेश किया और अपने भीतर भरोसा जगाया. मैं बस बिना रुके चलती रही." 


22 साल की लड़की ने कैसे किया?

वर्तिका का कहना है कि आज जिस मुकाम पर वह हैं, 22 साल की उम्र में इसका सपना देखना भी मुश्किल था. "बात सिर्फ बड़े घर की नहीं है, बात उस 22 साल की लड़की की है जो कभी सोचा करती थी कि क्या वह वाकई अपने दम पर एक मुकम्मल जिंदगी खड़ी कर पाएगी?" 


ये भी पढ़े: झज्जर की इस महिला की कमाई 3 करोड़, विदेशों में बिकता है इनका घी, 1 किलो की कीमत है इतने हजार रुपए


हिम्मत मत हारिए, वर्तिका ने दिया सफलता का फॉर्मूला

छोटे कमरों में रहकर बड़े सपनों की जंग लड़ रहे युवाओं को दिलासा देते हुए वर्तिका कहती हैं, "अगर आज आप 1-रूम-किचन वाले दौर से गुजर रहे हैं, तो हिम्मत मत हारिए. आप दुनिया की रेस में पीछे नहीं हैं, बल्कि आप अपनी बुनियाद मजबूत कर रहे हैं. याद रखिए, जिंदगी का मौजूदा पन्ना आपका आखिरी ठिकाना नहीं है." 

वर्तिका शुक्ला ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से बी.टेक और एनएमआईएमएस (NMIMS) से एमबीए किया है. माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनी से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद, उन्होंने कई कंपनियों में काम किया और आज एक सफल बिजनेसवुमन के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Off Beat, Real Story, Social Media Viral Stories, Business Women Leaders
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com