Rubbing Green Chilli On Lips To Get Natural Lip Filler: आजकल मोटे होंठ कई लड़कियों की चाहत बनते जा रहे हैं. इसके लिए लोग कई तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी भी करवाते हैं और पानी की तरह पैसे बहा देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी होंठों को नेचुरली मोटा करने के क्विक हैक के बारे में सुना है? अगर नहीं तो हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखना तो बनता है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इन दिनों इंटरनेट पर दिल्ली की एक मशहूर इंफ्लुएंसर (Shubangi Anand) का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हरी मिर्च का इस्तेमाल नेचुरल लिप प्लंपर के तौर पर करती नजर आ रही हैं. वीडियो में वह दावा करती हैं कि हरी मिर्च लगाने से होंठ फौरन नेचुरली फिलर और आकर्षक दिखने लगते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ब्यूटी हैक पर मचा विवाद (green chilli on lips viral video)
वीडियो के वायरल होते ही कई इंटरनेट यूजर्स ने इसे खतरनाक और गलत करार दिया. एक ओर जहां कुछ लोगों ने इसे मजाकिया नजरिए से देखा, वहीं कई विशेषज्ञ और यूजर्स ने इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया. डॉक्टरों और त्वचा विशेषज्ञों की मानें तो हरी मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसे होंठ पर लगाने से जलन, सूजन और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
गजब:- हूबहू इंसानी होठों की तरह होती हैं इस पौधे की पत्तियां, बार-बार देखने को हो जाएंगे मजबूर
यहां देखें वीडियो
हरी मिर्च वाला वीडियो हुआ वायरल (lip filler ke liye hari mirch ka use)
इसके लिए दुनियाभर में कई तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी कराई जाती है लेकिन क्या आपने इसे नेचुरली मोटा करने के क्विक हैक के बारे में सुना है? नहीं तो चलिए जानते हैं.. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने हलचल मचा दी है. शुभांगी आनंद के इस वीडियो को कुछ ही दिनों में 21 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.क्या खास है इस वीडियो मेंवीडियो में शुभांगी के हाथ में हरी मिर्च है, जिसे वो अपने दांतों से काटकर होठों पर रगड़ती हैं. जैसे-जैसे वह मिर्च अपने होठों पर रगड़ती हैं वैसे वैसे इसका असर होने लगता है, उनके होंठ सूज जाते हैं. इसके बाद को अपने होठों पर लिप टिंट लगाती हैं. ट्रोल्स ने इंफ्लुएंसर को यह कहते हुए आड़े हाथों लिया कि वायरल होने की होड़ में वह किसी भी तरह के जोखिम भरे तरीके को बढ़ावा दे रही हैं. वहीं, कुछ ने इसे केवल "कंटेंट बनाने का हथकंडा" बताया.
गजब:- कभी देखा है ऐसा पौधा, जिसकी पत्तियों पर उगते हैं हूबहू इंसानी होंठ, देख चौंक उठे लोग
यूजर्स को लगी मिर्ची (Chilli Flakes With Lip Gloss)
सोशल मीडिया पर कई मीम्स और चुटकुले भी बनाए गए, जो इस ब्यूटी हैक पर कटाक्ष कर रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो ने विवाद खड़ा करने के साथ-साथ ब्यूटी हैक्स की सत्यता पर भी सवाल खड़े किए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि बिना जांचे-परखे और प्रमाणित तरीकों को अपनाने से बचना चाहिए. प्राकृतिक सामग्री के इस्तेमाल में भी सतर्कता जरूरी है, क्योंकि हर चीज हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होती. क्या यह ब्यूटी हैक महज एक गिमिक था या वाकई कुछ लोगों ने इसे ट्राई किया? यह तो साफ नहीं है, लेकिन इसने लोगों के बीच एक जरूरी चर्चा जरूर छेड़ दी है. सोशल मीडिया ट्रेंड्स को आंख मूंदकर फॉलो करने से पहले सावधान रहें.
ये भी देखें:- पैराग्लाइडर ने पॉलिथीन के सहारे किया हैरतअंगेज कारनामा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं