कुदरत के करिश्मे भी बड़े ही अजीब हैं, जिन्हें देखकर दिल खुश भी होता है और कई बार खुद की ही आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. यूं तो ऊपर वाले ने धरती पर खूब सारी हरियाली और भर-भर कर खूबसूरत नज़ारे दिए हैं, लेकिन कुछ नजारे ऐसे भी हैं, जिन पर नजरें रूक सी जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर यकीनन आप भी पलके झपकाना भूल जाएंगे. ये दुनिया का एक ऐसा पौधा है, जो हूबहू इंसानी होठों की तरह नजर आता है. इस पौधे की पत्तियां देखकर यकीनन आप भी धोखा खा जाएंगे.
यहां देखें पोस्ट
Sore-mouth bush (Psychotria poeppigiana)
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) December 27, 2023
📸 david_parra_puente pic.twitter.com/9ZN7qS2ZpT
दुनिया का अजीबोगरीब पौधा (Plant Having Human Lips Like Leaf)
इस पौधे पर जो पत्तियां उगती हैं वो दिखने में बिल्कुल इंसानी होंठ जैसी लगती हैं, जिसे हुकर प्लांट कहते हैं, इसे साइटिफिकली sychotria elata भी कहा जाता है. पौधे देखने में ऐसे लगते हैं, जैसे लाल लिपस्टिक लगे होंठ बने हुए हैं. अपनी रंगत की वजह से ये पौधे चिड़ियों को अपनी ओर आकर्षित कर पाते हैं, जिसकी वजह से इन्हें पॉलिनेशन में मदद मिलती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जानकारी के लिए बता दें कि, ये पौधे साउथ अफ्रीका और सेंट्रल अफ्रीका में पाए जाते हैं. बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगने वाले इस पौधे की तस्वीर इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए अपना प्यार लुटा रहे हैं. वायरल हो रहे इस पौधे की तस्वीर को देखते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे होंठ पाने के लिए कई सर्जरी करवानी पड़ती है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं