Bear Attack Video: भालू जितना शांत दिखता है, उतना ही गुस्सा आने पर खूंखार भी हो सकता है. सोशल मीडिया पर यूं तो अक्सर वाइल्डलाइफ से जुड़े वीडियो सामने आते ही रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो दिल को छू जाते हैं, तो कुछ हैरान भी कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें भालू (Bhalu Ka Video) को फोटोग्राफर के बेहद करीब आते देखा जा सकता है, लेकिन अगले ही पल उल्टा भालू ही फोटोग्राफर से बचकर भागता नजर आता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @wildlife.encounters नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.
26 जून को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 96.8 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 80 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो में भालू को फोटोग्राफर की तरफ दौड़ते देखा जा सकता है. इस दौरान फोटोग्राफर भालू को पास आता देख भागने की जगह एक जगह खड़ा होकर जोर-जोर से चिल्लाते नजर आता है. फोटोग्राफर की चीखें सुनकर भालू अपना रास्ता बदल लेता है और वहां से दूर चला जाता है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'भालू को भगाने के देसी तरीका है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पहली बार देखा भालू को भगाते हुए.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कभी भी दौड़ते भालू के सामने से न भागें, भले ही आपका दिल भागने को कह रहा हो. यह हमला सिर्फ दिखावे के लिए होता है. बस वे चाहते हैं कि, आप भागने लगें. गलती से भी जंगल में भालुओं के करीब न जाएं. सुनिश्चित करें कि आपके साथ एक अनुभवी मार्गदर्शक हो. हम 50 गज से अधिक निकट नहीं पहुंचते. ये भालू हमारे पास आये.' उन्होंने लिखा कि, 'इस क्षेत्र में 30 सालों से अधिक समय से इंसान भालुओं को देखने आते रहे हैं. गर्मियों में अपने 20-25 साल के जीवन में हर दिन हमसे मिलना उनके दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुका है. इन भालुओं को इंसान न तो खाना खिलाते हैं और न ही इनका शिकार करते हैं. ये भालू किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते और हम इसे इसी तरह बनाए रखना चाहते हैं. हम भालुओं की तस्वीरें लेते हैं और कोई निशान नहीं छोड़ते. हम चाहते हैं कि भालू सुरक्षित रहें. पिछले 30 वर्षों में इस क्षेत्र में लोगों द्वारा दौरा किए जाने के बाद कभी कोई हमला नहीं हुआ है. मार्गदर्शन करते समय और सुरक्षा प्रदान करते समय हम सख्त नियमों का पालन करते हैं.'
ये भी देखें- आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे ने ड्रीम गर्ल 2 अपडेट किया शेयर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं