विज्ञापन

ममता कुलकर्णी का मॉर्डन लुक देख उड़े लोगों के होश, गेरुआ कपड़े, चंदन टीका हटा, दोस्तों संग निकली गोवा ट्रिप पर

पिछले साल महाकुंभ में गेरुआ वस्त्र और माथे पर चंदन टीका लगा साध्वी के अवतार में सामने आकर बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने सभी हैरान कर दिया था. वह धर्म और आध्यात्म की बातें करती दिख रही थीं. लेकिन अब एक बार फिर उनका हुलया ऐसा बदला है कि लोग हैरत में हैं.

ममता कुलकर्णी का मॉर्डन लुक देख उड़े लोगों के होश, गेरुआ कपड़े, चंदन टीका हटा, दोस्तों संग निकली गोवा ट्रिप पर
ममता कुलकर्णी का मॉर्डन लुक देख उड़े लोगों के होश

Mamta Kulkarni Modern Look Goa Video: पिछले साल महाकुंभ में गेरुआ वस्त्र और माथे पर चंदन टीका लगा साध्वी के अवतार में सामने आकर बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने सभी हैरान कर दिया था. वह धर्म और आध्यात्म की बातें करती दिख रही थीं. लेकिन अब एक बार फिर उनका हुलया ऐसा बदला है कि लोग हैरत में हैं. ममता अपना चोला ऐसा बदल रही हैं, जैसे मौसम बदलते हैं. साध्वी के रूप से एक बार फिर वह मॉर्डन लुक में नजर आईं. मॉर्डन अवतार में वह दोस्तों के साथ गोवा के ट्रिप पर जाती हुई दिखीं. 

गोवा ट्रिप पर स्टाइलिश अंदाज में दिखीं ममता

वायरल हो रहे लेटेस्ट वीडियो में ममता कुलकर्णी अपने भगवा वस्त्रों को छोड़ स्टाइलिश जंप सूट में दिख रही हैं. खुले हुए बाल और आंखों पर काला चश्मा लगाए ममता अपनी गर्ल गैंग के साथ गोवा की ट्रिप पर जाती दिखती हैं. वीडियो में वह अपने दोस्तों से मिलवाती हैं और कहती हैं कि हम गोवा जा रहे हैं. इस दौरान वह काफी मस्ती के मूड नजर आती हैं. वहीं हाल में वह लंबे समय बाद पहली बार टीवी पर दिखी थीं. वह मास्टर शेफ 3 के सेट पर आई थीं.

महाकुंभ के लिए वापस आई थीं वापस

बीते साल ममता कुलकर्णी ने तब सबको चौंका दिया था जब वह अचानक से साध्वी के रूप में महाकुंभ में पहुंच गई थीं. अपने पुराने वीडियोज में वह गेरुआ कपड़े, माथे पर चंदन टीका लगाए और फूल-मालाओं की ढेर पर बैठी दूध से स्नान करती दिखीं. वह ममता कुलकर्णी से यमाई ममता नंदगिरी भी बन गईं थी. उन्होंने भारत आने के बाद कहा था कि वह महाकुंभ के लिए ही वह भारत आईं हैं. इसके पहले कई सालों तक वह तपस्या में थीं. इसके बाद उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर भी बनाया गया, लेकिन बाद में इस पर विवाद हो गया था.

यह भी पढ़ें: सिर्फ एक साल में बीवी से बड़ा स्टार बन गया ये बच्चा, पत्नी ने किया शाहरुख संग डेब्यू, अब पत्नी नहीं पति संग काम करने को तरस रहे डायरेक्टर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com