Uttar Pradesh Pilibhit Tiger Viral Video: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक बेहद रोमांचक और चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें रात के अंधेरे में एक बाघ को केले के पेड़ के पीछे छिपते हुए देखा जा सकता है. इस नजारे को देखकर लोगों के हाथ-पैर फूल गए. वहीं स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. बताया जा रहा है कि, यह वीडियो सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
केले के पेड़ के पीछे छिपा बाघ
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक टाइगर रात के अंधेरे में पेड़ के पीछे छिपते नजर आ रहा है, जिसे देखकर इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बाघ केले के पेड़ के पीछे छिपा हुआ है, जैसे कि किसी पर हमला करने की तैयारी कर रहा हो. राहगीरों ने जब इस खूंखार शिकारी को इतना नजदीक से देखा तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ. इस अद्भुत और खतरनाक दृश्य ने लोगों को काफी डरा दिया है. बाघ का व्यवहार देखकर लग रहा है कि वह अपने प्राकृतिक आवास से भटक कर इंसानी बस्ती के करीब पहुंच गया है.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
वन विभाग की अपील और सुझाव
स्थानीय लोगों का कहना है कि पीलीभीत के जंगलों में अक्सर बाघ नजर आते हैं, लेकिन इस तरह रात के समय उनका रिहायशी इलाकों के पास पहुंच जाना चिंताजनक है. बाघ का अचानक सड़क के पास आना न केवल उस क्षेत्र के लोगों के लिए खतरनाक है, बल्कि यह वन्यजीव संरक्षण की ओर भी ध्यान आकर्षित करता है. इस घटना के बाद वन विभाग ने आसपास के निवासियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और रात के समय अकेले बाहर न निकलें. अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही बाघ को सुरक्षित तरीके से जंगल में वापस भेजने के लिए कदम उठाए जाएंगे.
ये भी देखें:-बाघ की सवारी करता दिखा कपल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं