विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

एक कड़ाही में एकसाथ दो सब्जी पकाने का जुगाड़ देख चौंक गए यूजर्स, बोले- जब घर का बंटवारा हो जाए लेकिन बर्तन एक ही हो

इंटरनेट पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कड़ाही में एक साथ दो सब्जी पकाने का जुगाड़ दिखाया गया है. जिसे देख इंटरनेट की पब्लिक इस जुगाड़ को बताने वाले की तारीफ कर रही है.

एक कड़ाही में एकसाथ दो सब्जी पकाने का जुगाड़ देख चौंक गए यूजर्स, बोले- जब घर का बंटवारा हो जाए लेकिन बर्तन एक ही हो
एक कड़ाही में एकसाथ दो सब्जी पकाने का जुगाड़

बैचलर लोग, जो पढ़ाई और नौकरी करने के लिए घर से दूर अकेले रहते हैं, उनके लिए खाना बनाना किसी मुश्किल टास्क से कम नहीं होता. हालांकि, जो लोग कुकिंग का शौक रखते हैं उन्हें तो ज्यादा दिक्कत नहीं होती, लेकिन ज्यादातर लोग वे होते हैं जो सिर्फ पेट भरने के लिए मजबूरी में खाना बनाते हैं. ताकि उन्हें भूखा न रहना पड़े. यही वजह है कि ज्यादातर बैचलर्स दाल-चावल खाकर ही रह जाते हैं और कई बार तो सिर्फ मैगी खाकर ही भूख मिटा लेते हैं. ऐसे में सब चाहते हैं कि खाना एक बार में ही जल्दी और आसानी से बन जाए. तभी तो बैचलर्स के खाने में दाल-भात-चोखा का ट्रेंड बन गया है. क्योंकि ये तीनों एक साथ और कम समय में बनकर तैयार हो जाते हैं. इंटरनेट पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कड़ाही में एक साथ दो सब्जी पकाने का जुगाड़ दिखाया गया है. जिसे देख इंटरनेट की पब्लिक इस जुगाड़ को बताने वाले की तारीफ कर रही है.

एक्स पर @byomkesbakshy नाम के एक यूजर हैं, जो अक्सर जुगाड़ के ऐसे-ऐसे वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिसे देखकर लोगों का दिमाग घूम जाता है. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही जुगाड़ खोज निकाला है, जो समय बचाने वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं, इस वीडियो को उन्होंने 30 मई को शेयर किया था और कैप्शन में लिखा है- यह टेक्नोलॉजी इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए... बस फिर क्या था, पोस्ट वायरल होते ही लोगों के कमेंट की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा- इसे गरीबी कहें, संसाधनों का सही उपयोग या फिर आलस? दूसरे ने लिखा- जब घर का बंटवारा हो जाए, लेकिन किचन, चूल्हा और कड़ाही एक ही हों...ऐसी परिस्थिति में. तीसरे यूजर ने लिखा- भाई, ये बर्तन कहां मिलेगा, वो भी बता दो. चौथे यूजर ने लिखा- ये टेक्नोलॉजी असल में चाइना की है.

देखें Video: 

आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये जुगाड़ है क्या? तो आइए बताते हैं... ये जुगाड़ है एक ऐसी कड़ाही का, जिसमें एकसाथ दो सब्जी बन सकती है. जी हां, इसमें एकसाथ दो सब्जी बना सकते हैं. यकीन नहीं होता तो वायरल हो रहे इस वीडियो को आप खुद देखिए. 33 सेकंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि कड़ाही को एक खास ढंग से डिजाइन किया गया है. इसमें पार्टिशन किया गया है, जिससे कड़ाही दो हिस्सों में बंट गई है. ऐसे में इसे गैस पर रखकर एक तरफ आलू की सब्जी और दूसरी तरफ मूंग दाल पकाई जा रही है. दोनों ही लगभग एकसाथ तैयार हो जाती हैं. बस अब इसी जुगाड़ को देख इंटरनेट की जनता हैरान-परेशान हो रही है. इस वीडियो को अबतक 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 8 हज़ार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें: दूल्हे ने पहनी 1 करोड़ के नोटों से बनी माला ! छत से लेकर सड़क तक है लंबाई, लोग बोले- ईमानदारी के पैसों से ये मुमकिन नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Jugaad, Kitchen Tricks, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com