विज्ञापन

ट्रेन के इंजन में घुसा अजगर का बच्चा, रेलवे की सूझबूझ से किया गया रेस्क्यू, वीडियो हो रहा वायरल

24 जून की रात मडगांव-सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में अजगर का बच्चा दिखने से हड़कंप मच गया. हालांकि, लवे स्टाफ की सूझबूझ से बड़ा खतरा टल गया और वन्यजीव का भी रेस्क्यू कर लिया गया.

ट्रेन के इंजन में घुसा अजगर का बच्चा, रेलवे की सूझबूझ से किया गया रेस्क्यू, वीडियो हो रहा वायरल
ट्रेन के इंजन में मिला अजगर का बच्चा
Photo Credit: NDTV

सांप एक ऐसा जीव है जिसका नाम सुनते ही अक्सर लोगों में मन में डर पैदा हो जाता है. जरा सोचिए अगर यही साफ ट्रेन में सफर के दौरान दिख जाए, तो जान सूखने वाला मामला भी हो सकता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ट्रेन इंजन में अजगर मिला है. दरअसल, 24 जून की रात मडगांव-सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस में उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के इंजन में अजगर का एक बच्चा दिखाई दिया. हालांकि, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ से बड़ा खतरा टल गया और वन्यजीव को भी सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया गया.

मडगांव–सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में अजगर का बच्चा

ये घटना 24 जून की रात करीब 12 बजकर 45 मिनट की है. ट्रेन नंबर 12052 मडगांव–सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस जब मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के प्लेटफॉर्म नंबर 11 पर आकर रुकी, तभी लोको पायलट एन.के. परसोया की नजर इंजन के केबिन में अजगर के बच्चे को देखा. उन्होंने तुरंत अपने सहयोगी लोको पायलट ओमप्रकाश राम और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही महाराष्ट्र राज्य के मानद पशु कल्याण अधिकारी अभिषेक अशोक ठावरे मौके पर पहुंचे. 

अजगर का किया गया रेस्क्यू

ट्रेन के इंजन में अजगर की सूचना मिलने के बाद सभी जरूरी सावधानियां बरतते हुए करीब 1:40 बजे अजगर के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रेल संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा. इसके बाद बाद अजगर को उसके जंगल में छोड़ दिया गया.

आप भी देखिए ये वीडियो

इंजन तक कैसे पहुंचा अजगर?

भारतीय अजगर एक विषहीन सांप है और इसे भारत के वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित दर्जा प्राप्त है. विशेषज्ञों के अनुसार यह समय अजगर के अंडों से बच्चों के निकलने का मौसम होता है. मानसून के दौरान बारिश से बचने और सुरक्षित जगह की तलाश में वन्यजीव अक्सर मानव बस्तियों, इमारतों या वाहनों में पहुंच जाते हैं. माना जा रहा है कि यह अजगर का बच्चा भी बारिश से बचने के लिए इंजन में घुस गया होगा और ट्रेन के साथ मुंबई तक पहुंच गया.

रेलवे ने की सराहना

रेलवे ने लोको पायलटों की सतर्कता और पशु कल्याण अधिकारी की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है. रेलवे का कहना है कि यह घटना सुरक्षा, त्वरित प्रतिक्रिया और वन्यजीव संरक्षण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

यह भी पढ़ें: VIDEO: मोबाइल फोन छीनकर भाग रहा था चोर, और आ गया हॉर्ट अटैक, ऑन द स्पॉद हुई डेथ!

यह भी पढ़ें: फ्लैट में रह रहे शख्स ने पाल रखे थे 300 से ज्यादा अजगर, भारी-भरकम बिजली बिल ने खोली पोल

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Viral Video, Zara Hatke
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com