स्कूलों में नया सेशन शुरू होने वाला है और एडमिशन शुरू हो चुके हैं. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्सीलेंस स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया है.वीडियो में स्कूल के पूर्व छात्र और छात्र एडमिशन लेने पहुंचे हुए थे. स्कूल में एडमिशन न मिलने के दौरान लिखित मांगने पर प्राचार्य ने अपना आपा खो दिया और छात्राओं के साथ अपब्दों का प्रयोग कर दिया.
प्रिसिंपल ने किया अभद्र व्यवहार
प्रिंसिपल के इस तरह के व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो सबके सामने आने के बाद प्रिंसिपल ने अपना पक्ष सबके सामने रखा है.प्रिंसिपल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जो छात्र लिखित मांग रहा था वो पूर्व छात्र है और कुछ छात्रों के साथ योजनावध्द तरीके से आकर मुझसे बात की गई. मैं थोड़ा क्रोधित अवश्य हुआ और मैंने कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग कर दिया जो मुझे नहीं करना था क्योंकि मेरे ऊपर काम का प्रेशर बना रहता है.
एडमिशन मांगने पर भड़के प्रिंसिपल, छात्रों से अभद्र व्यवहार
— NDTV India (@ndtvindia) June 24, 2026
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्सीलेंस स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया है.वीडियो में स्कूल के पूर्व छात्र और छात्र एडमिशन लेने पहुंचे हुए थे. स्कूल… pic.twitter.com/zFRLP1opvX
इस पूरे मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है. वीडियो वायरल करने वाले छात्र दीपक डेहरिया ने आरोप लगाया कि वो एनसीसी के छात्र हैं उनका एडमिशन नहीं होने पर वह गए थे पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें स्कूल से बाहर निकलने स्कूल में न घुसने देने और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया.
फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्सीलेंस स्कूल के प्रिंसिपल पर सवाल जरूर खड़े हो गए तो दूसरी तरफ भूतपूर्व छात्र का स्कूल में जाना क्या उचित रहा और पूरे मामले पर तिलक शिक्षा अधिकारी जांच की बात करते नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं