सोशल मीडिया वो जगह है जहां पर जानवरों के प्यारे, मजेदार और खतरनाक हर तरह के वीडियो की भरमार है. खासतौर पर इंटरनेट पर आपको हर रोज़ हाथियों के मजेदार वीडियो (Elephant Funny Video) देखने को मिलते हैं. लोगों को भी हाथी के वीडियो (Elephant Video) देखना काफी पसंद है. क्योंकि हाथी काफी समझदार होते हैं और वो जल्दी ही इंसानों से भी घुल-मिल जाते हैं. इंटरनेट पर इन दिनों एक हाथी के बच्चे का मजेदार वीडियो (Baby Elephant Funny Video) वायरल हो रहा है. इस वीडियो में छोटा हाथी इंसानों के बच्चों जैसी हरकतें करते हुए दिख रहा है. वीडियो में हाथी का बच्चा बोतल में रखे दूध को चोरी से पीते हुए नजर आ रहा है. आगे वीडियो में आप देखिए फिर क्या होता है...
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में, 'वार्ती' नाम के एक हाथी के बच्चे को खाली बोतलों से दूध पीने की कोशिश करते देखा जा सकता है, सभी बोतलें एक ट्रॉली में एक साथ रखी हुईं हैं, ये सोचकर कि कोई उसे नहीं देखेगा. वार्ती जल्द से अपने साथी के साथ आता है, और चोरी से बोतल से दूध पीने लगता है, जैसा कि शेल्ड्रिक ट्रस्ट (Sheldrick Trust) द्वारा उनके इंस्टाग्राम (Instagram) पेज पर शेयर किए गए पोस्ट में बताया गया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
देखें Video:
इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. "वार्ती सबसे प्यारे हाथियों में से एक है जिससे हम मिले हैं ... लेकिन वह भी दूध देखते ही अजीब शरारत करने लगता है. वह चुपके से आकर बोतलों में रखा दूध पीने लगता है, य सोचकर की कोई उसे नहीं देख पाएगा. तभी उसका सबसे अच्छा दोस्त, माया, उसके पास आ जाती है.
कैप्शन के अंत में, संगठन ने लोगों से उनके इंस्टाग्राम बायो में लिंक पर जाकर वार्ती की कहानी पढ़ने और उसे अपनाने का आग्रह किया है. शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट (एसडब्ल्यूटी) का उद्देश्य अनाथ हाथियों की रक्षा करना है और इसलिए वार्ती की कहानी शेयर की, जो अवैध शिकार के कारण 2019 में अनाथ हो गई थी.
लोगों को ये वीडियो काफी प्यारा लगा. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “मैंने अभी-अभी अपने सबसे अच्छे दोस्त को उसके 40 वें जन्मदिन के लिए उपहार के रूप में गोद लिया. अब तक का सबसे अच्छा समय ”. जिस पर SWT जवाब देता है “यह सुनकर हमें बहुत खुशी हुई है! आपके अविश्वसनीय रूप से उदार उपहार के लिए धन्यवाद- और हम आशा करते हैं कि आपके मित्र को वार्ती की यात्रा का हिस्सा बनने में मज़ा आएगा”. तीसरे ने लिखा, "मुझे अच्छा लगता है कि वे सभी थोड़े शरारती हैं."
पीएम ने लॉन्च किया नेशनल पोर्टल 'जनसमर्थ', लोगों को मिलेगा 13 योजनाओं का लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं