विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2025

ढलान पर फंसे बच्चे का मां ने यूं किया रेस्क्यू, नन्हे हाथी का यह वीडियो देख लोग बोले- कितनी प्यारी फैमिली है

Baby Elephant Viral Video: मां और नन्हे हाथी का ये प्यारा सा दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो में मां ढलान पर फंसे अपने बच्चे को सूंड और पैरों से ऊपर चढ़ाने में मदद करती नजर आ रही है.

ढलान पर फंसे बच्चे का मां ने यूं किया रेस्क्यू, नन्हे हाथी का यह वीडियो देख लोग बोले- कितनी प्यारी फैमिली है
ढलान पर अटक गया नन्हा हाथी, मां ने लगाया ऐसा जुगाड़, देख लोग कर रहे हैं तारीफ

Baby Elephant Cute Video: मां का दिल हर रूप में एक जैसा होता है...चाहे वो इंसान हो या जानवर. जब बच्चा गिरता है, तो वही मां होती है जो सबसे पहले उसे उठाती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक नन्हे हाथी और उसकी मां का वीडियो इसी मां-बेटे के प्यार का दिल छू लेने वाला उदाहरण है. IFS ऑफिसर परवीन कासवान ने यह वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'सभी प्रजातियों में मां एक जैसी होती हैं.' यह वीडियो अब इंटरनेट पर लाखों दिलों को जीत रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

ढलान पर फंसा बच्चा, मां ने बढ़ाया मदद का 'सूंड़' (Baby Elephant Viral Video)

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो हाथी जंगल पार करते हुए सड़क की तरफ बढ़ रहे होते हैं. बीच में एक ढलान आती है, जिसे पार करना उस नन्हे हाथी के लिए मुश्किल हो जाता है. वह कई बार कोशिश करता है, लेकिन बार-बार नीचे लुढ़क जाता है. यह देखकर मां हथिनी पीछे मुड़ती है और अपनी सूंड़ और पैरों से बच्चे को ऊपर धकेलती है. वो बार-बार उसे सहारा देती है ताकि उसका छोटा-सा बच्चा सुरक्षित ऊपर चढ़ सके.

दूसरे हाथी ने भी बढ़ाया मदद का हाथ (Mother Elephant and Calf Emotional Video)

जब यह दृश्य पास खड़े दूसरे हाथी ने देखा, तो उसने भी सूंड़ से बच्चे को ऊपर खींचने की कोशिश की. कुछ ही देर में नन्हा हाथी ऊपर पहुंच जाता है और अपनी छोटी-छोटी चाल में मां के साथ सड़क पार कर लेता है. यह पल इतना प्यारा था कि सोशल मीडिया पर लोगों की आंखें नम हो गईं. वीडियो को 30 हजार से ज्यादा बार देखा गया और हजारों यूजर्स ने इसे शेयर किया.

यूजर्स बोले– कितनी प्यारी फैमिली है (Mother Elephant Helping Baby)

वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'मम्मी हथिनी तो सुपरमॉम निकली.' दूसरे ने मजाक में कहा, 'पापा रुको, मैं फंस गया.' तीसरे ने लिखा, 'जानवर हों या इंसान, मां का प्यार सबसे ताकतवर होता है.'

ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा

 
लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mother Elephant Helping Baby To Climb Slope, Baby Elephant Cute Video, Mother Elephant And Calf Emotional Video, Parveen Kaswan IFS Officer, Baby Elephant Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com