जानवरों के मजेदार और प्यारे वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों का दिल जीत लेते हैं. इन दिनों एक नन्हे हाथी का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है. वीडियो में बेबी हाथी पानी से भरे एक छोटे से टब में मस्ती करता नजर आ रहा है. उसकी मासूम शरारतें इंटरनेट यूजर्स को खूब पसंद आ रही हैं.
पानी में मस्ती करता बेबी हाथी
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि छोटा हाथी पानी के टब में पूरी तरह मस्ती के मूड में है. कभी वह पानी में उछलता-कूदता है तो कभी सिर के बल टब में गिर जाता है. उसकी शरारतें किसी छोटे बच्चे की तरह लग रही है, जिन्हें देखकर लोग बेहद खुश हो रहे हैं.
लोगों को भाया मासूम अंदाज
बेबी हाथी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो में हाथी को बेफिक्र होकर खेलते और पानी का आनंद लेते देखा जा सकता है. यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर रहे हैं.
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर elephantrescuepark नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट किए जाने के बाद से ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इसे 1.9 मीलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 58 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है.
यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि पानी के छोटे से पूल में खेलता यह बच्चा कितना प्यारा लग रहा है. दूसरे यूजर ने लिखा, "A baby in their little pool". वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "Nose dive! Soooo cute."
ये भी पढ़ें: 50 साल के व्यक्ति ने नाइट शिफ्ट के बाद दिखाया अपना डेली रूटीन, इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
ये भी पढ़ें: मैं बाबा टिल्लू... सड़क पर बाबा की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, लोग बोले- यमराज से सीधी पहचान
ये भी पढ़ें: मरीना बीच देख खुला रह गया विदेशी ट्रैवलर का मुंह, कही ऐसी बात...VIDEO हो गया वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं