आप में से ज्यादातर लोगों ने अबतक बहुत से बाबाओं को देखा होगा. जिनमें कई ऐसे बाबा भी होते हैं, जिनके करतब हमें हैरान कर देते हैं. कोई कई वर्षों से एक पैर पर खड़े होकर तपस्या कर रहा है, तो किसी ने कभी अपने बाल नहीं कटवाए. कोई झूले पर लटका हुआ है तो कोई सोने के गहनों से लदा है. ऐसे तमाम बाबाओं के बारे में अबतक आप सुन और देख चुके होंगे. अब इस लिस्ट में एक नए बाबा शामिल हो गए हैं. ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाबा जलते हुए चूल्हे पर बैठकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
वीडियो देख हर कोई हैरान है, क्योंकि इसमें बाबा लोहे के लंबे चूल्हे पर बैठे हुए हैं, जिसपर एक लंबा सा तवा जैसा रखा है और नीचे आग जल रही है. लेकिन, बाबा को आग से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. उनके आसपास कई लोग भी नजर आ रहे हैं. कई भक्त उनका आशीर्वाद भी लेते दिख रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाबा धोती पहने और बीड़ी पी हुए लोगों से बात कर रहे हैं. लोगों की उन पर आस्था है और कई लोग उनसे मिलने आ रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देखें Video:
चुलीवरील मटण, मिसळ, आईस्क्रीम नंतर आता मार्केट मध्ये चुलीवरील बाबा आलाय 🤣 pic.twitter.com/NPF3rR3eCU
— Pratik S Patil (@Liberal_India1) March 21, 2023
इस वीडियो को ट्विटर पर @Liberal_India1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो अकोला का है. यूजर ने क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘चूल्हे पर मटन, मिसल, आइसक्रीम के बाद अब चूल्हे पर बाबा बाजार में आ गए'. अब तक इस वीडियो को 93 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. दो हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. आपका इस वीडियो के बारे में क्या कहना है? कमेंट करके बताएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं