Viral Video: हनुमान अंश (Hanuman Ansh) मूवी के जब जिद पर आ गई पार्वती (Jab Zid Pe Aa Gayi Parvati) गाने पर 5 युवकों के खूबसूरत डांस का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 5 मिलियन (50 लाख) से ज्यादा लोग देख चुके हैं. मध्य प्रदेश के भिंड जिले में स्थित रियल रॉकर्स डांस अकादमी (Real Rockers Dance Academy) में इस 48 सेकंड के वीडियो को शूट किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग शानदार कोरियोग्राफी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हर गाना डांस करने के लिए नहीं होता.
नंगे पांव किया डांस
वीडियो में सभी पांच युवक सफेद रंग की शर्ट और पेंट पहने नजर आ रहे हैं. चूंकि यह नीम करौली बाबा पर फिल्माई गई स्पिरिचुअल मूवी का गाना है, और इसमें भगवान का नाम लिया जा रहा है, इसीलिए ये डांस नंगे पांव किया गया है. वीडियो के बैकग्राउंड सिलेक्शन और लाइटिंग की लोग तारीफ कर रहे है. साथ ही पीछे शोकेस में रखे गए अवार्ड भी सभी का ध्यान खींच रहे हैं. लेकिन सबसे खास पल वह होता है, जब वीडियो में नटराज की मूर्ति जैसा दृश्य दिखाई देता है. उसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है और डांसर्स की खूब वाहवाही करता है.
यहां देखें डांस का पूरा वीडियो:-
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
डांसर मोहित इंसानियत ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं.
एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'डांस देखकर लगा ये लड़का जब जिद पर आता है तो सामने वाला सिर्फ तालियां बजा सकता है. आंखों में आंसू आ गए. ' वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि इस गाने को सुनकर बहुत ही प्रसन्नता सी महसूस होती है.
वहीं एक महिला ने फेसबुक पर कहा, 'हर गाना डांस के लिए नहीं होता. कुछ गाने भावनाओं से जुड़े होते हैं.' उधर एक शख्स ऐसा भी था, जिसने नंगे पांव डांस करने के फैसले की तारीफ की और आगे भी ऐसे ही वीडियो बनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया.
ये भी पढ़ें:- हिमालय के गांव को छोड़कर गोवा शिफ्ट हुए Gen Z ने बताया महीने का खर्च, कहा- 'मैं 3BHK विला में रहता हूं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं