विज्ञापन

वायरल हुआ ‘दिलवाला ऑटो ड्राइवर’, गर्भवती महिलाओं को मुफ्त में दे रहा ये खास सुविधाएं

बेंगलुरु के Rapido ऑटो ड्राइवर मादेश के ने यात्रियों के लिए पानी, टिश्यू और अन्य मुफ्त सुविधाएं दीं, साथ ही गर्भवती महिलाओं को 5 किमी तक मुफ्त सफर की पहल कर इंसानियत की मिसाल पेश की.

वायरल हुआ ‘दिलवाला ऑटो ड्राइवर’, गर्भवती महिलाओं को मुफ्त में दे रहा ये खास सुविधाएं
इंसानियत की मिसाल बना एक साधारण ऑटो ड्राइवर

आज के तेज़ रफ्तार दौर में जहां लोग अक्सर अपनी ही दुनिया में बिजा रहते हैं, वहीं बेंगलुरु के एक Rapido ऑटो ड्राइवर ने अपनी छोटी-छोटी पहल से लोगों का दिल जीत लिया है. एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर उद्या पटेल ने LinkedIn पर अपने सफर का अनुभव शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि यह ऑटो केवल एक सवारी नहीं बल्कि एक संवेदनशील और सुरक्षित जगह जैसा लगा. उद्या के मुताबिक, ऑटो में यात्रियों के लिए मुफ्त पीने का पानी, टिश्यू पेपर, हैंड सैनिटाइज़र और कॉटन जैसी बुनियादी सुविधाएं मौजूद थीं. इतना ही नहीं, गर्भवती महिलाओं के लिए 5 किलोमीटर तक मुफ्त सफर की विशेष व्यवस्था भी की गई है.

छोटी-छोटी चीजों में छिपी बड़ी सोच

ऑटो के अंदर फूल, सलीके से रखी किताबें और एक छोटा सा बोर्ड लगा था, जिस पर लिखा था, स्वागत है- हमारे ग्राहकों के लिए निःशुल्क. इन सभी चीजों ने ऑटो के माहौल को बेहद सुकूनभरा बना दिया. उद्या ने बताया, कि ड्राइवर मादेश के ने इन सुविधाओं का कभी जिक्र नहीं किया और न ही किसी तरह की तारीफ की उम्मीद रखी. वह बस शांत तरीके से अपनी सेवा करते रहे, मानो दूसरों की मदद करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा हो.

Rapido ने भी की सराहना

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और करीब 1,000 लाइक्स मिले हैं. लोगों ने कमेंट्स में ड्राइवर की जमकर तारीफ की और इसे इंसानियत की मिसाल बताया. इस पहल पर Rapido ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मादेश के की यह सोच एक सामान्य सफर को खास अनुभव में बदल देती है. कंपनी ने कहा कि पानी, टिश्यू और किताब जैसी छोटी सुविधाएं यात्रियों के लिए बड़ा फर्क पैदा करती हैं और भरोसा मजबूत करती हैं. यूजर्स का कहना है कि ऐसी छोटी-छोटी पहल ही दिन को बेहतर बना देती हैं और यह याद दिलाती हैं कि इंसानियत आज भी जिंदा है. कई लोगों ने इसे दिल को छू लेने वाली और वाकई प्रेरणादायक कहानी बताया.

यह भी पढ़ें: 70 साल की उम्र में भी अकेले चला रहीं ढाबा! 30 साल से मेहनत कर रही बुजुर्ग महिला की कहानी रुला देगी

50 फीट की छलांग और बर्फ में हो जाता है गायब! जानिए क्यों हिम तेंदुआ को कहा जाता है 'पहाड़ों का भूत'

कभी था सिविल इंजीनियर, अब है Armani का मॉडल! एक दिन में 5 लाख रुपये कमा रहे भारतीय युवक की कहानी वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com