विज्ञापन

Gold-Silver Prices Updates: चांदी ने रॉकेट जैसी पकड़ी रफ्तार, अब कहां जाकर रुकेगी?

Gold, Silver Rate Today 11 February 2026 Updates:ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. देशभर के प्रमुख शहरों के ताजा भाव जानने के लिए इस Live Blog से जुड़े रहें.

Gold-Silver Prices Updates: चांदी ने रॉकेट जैसी पकड़ी रफ्तार, अब कहां जाकर रुकेगी?
Gold Silver Prices Today, February 11 Updates: एमसीएक्स (MCX) पर आज सुबह से ही सोने-चांदी में रौनक लौट आई है.
नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Today Updates: कल की भारी गिरावट के बाद आज, 11 फरवरी को कमोडिटी मार्केट में हलचल तेज है और सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी देखने को मिल रही है. अगर आप  सोने के गहने बनवाने की सोच रहे हैं, तो आपको ताजा कीमतें पता होनी चाहिए. आपको बता दें कि एमसीएक्स (MCX) पर आज सुबह से ही सोने-चांदी में रौनक लौट आई है. कल जो चांदी 10,000 रुपये तक टूट गई थी, वह आज फिर से रफ्तार पकड़ रही है.

 बता दें कि  29 जनवरी को सोने ने ₹1,83,000 और चांदी ने ₹4,20,000 का अपना ऑल टाइम हाई बनाया था.आज के रेट के हिसाब से MCX पर चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब ₹1.60 लाख तक टूट चुकी है, तो सोना भी गिरकर करीब 25,000 रुपये गिरकर ₹1.59 लाख के भाव पर आ गया है.

बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी और अमेरिका से आए कमजोर आर्थिक आंकड़ों की वजह से निवेशकों का भरोसा एक बार फिर सुरक्षित निवेश यानी गोल्ड-सिल्वर की तरफ बढ़ा है. ऐसे में आज हर कोई ये जानना चाहता है कि क्या कीमतें और ऊपर जाएंगी या फिर से मुनाफावसूली देखने को मिलेगी? इस लाइव ब्लॉग में हम आपको बताएंगे आपके शहर के ताजा रेट्स और इस तेजी की असली वजह. अगर आज, 11 फरवरी को सोने-चांदी की खरीद करने जा रहे हैं या निवेश की सोच रहे हैं तो यहां आपको मिलेगा सोने-चांदी के रेट का पल-पल का अपडेट...
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com