विज्ञापन
This Article is From May 10, 2024

बेटी के जन्मदिन पर ऑटो ड्राइवर ने गुब्बारे से सजाया अपना ऑटो, महिला ने शेयर किया Video, देखकर लोगों का दिन बन गया

बेंगलुरु की एक महिला ने एक ऑटो ड्राइवर का वीडियो साझा किया, जिसने अपनी बेटी के जन्मदिन के मौके पर अपने ऑटो को सजाया था.

Also Read in
बेटी के जन्मदिन पर ऑटो ड्राइवर ने गुब्बारे से सजाया अपना ऑटो, महिला ने शेयर किया Video, देखकर लोगों का दिन बन गया
बेटी के जन्मदिन पर ऑटो ड्राइवर ने गुब्बारे से सजाया अपना ऑटो

सोशल मीडिया पर अक्सर हमें रिश्तों से जुड़े बहुत से किस्से, कहानियां और वीडियो देखने और सुनने को मिलते हैं. अक्सर पिता-बेटे, मां-बेटे, और भाई-बहन जैसे रिश्तों के प्यार भरे वीडियो हमें देखने को मिलते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हमें एक बेटी के लिए पिता का प्यार दिखाई दे रहा है. 

दरअसल, बेंगलुरु की एक महिला ने एक ऑटो ड्राइवर का वीडियो साझा किया, जिसने अपनी बेटी के जन्मदिन के मौके पर अपने ऑटो को सजाया था. सुमेधा उप्पल ने एक्स पर एक पोस्ट में ऑटो ड्राइवर की छह सेकंड की क्लिप साझा की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और अबतक इस वीडियो को 1 लाख 90 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक यादगार पल जिसे बच्ची हमेशा याद रखेगी, उस शख्स ने अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए ऑटो को गुलाबी गुब्बारे से सजाया.

सुमेधा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में कहा, “यह उनकी बेटी का जन्मदिन था.” सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देखकर बहुत खुश हुए, कई लोगों ने कहा कि यह आज "इंटरनेट पर सबसे प्यारी चीज़" है. दूसरे यूजर ने कहा- "मेरा दिन बना दिया! साझा करने के लिए धन्यवाद,'' तीसरे यूजर ने लिखा, "और मुझे यकीन है कि जब वह एक गुब्बारा देखेगी तो उसे बहुत खुशी होगी." चौथे कमेंट में लिखा है, "ऐसी छोटी-छोटी कोशिश- किसी भी जश्न से बड़ी है."

ये Video भी देखें: Salman Khan Firing Case: क्या Lawrence Bishnoi Gang के निशाने पर हैं और भी सितारे?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Auto Driver, Father Daughter Love, Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com