- यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने स्मार्ट मीटर तकनीक को तेजी से बढ़ावा देकर बिजली व्यवस्था को पारदर्शी बनाया है.
- यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप से उपभोक्ता अपने मोबाइल पर रोजाना की बिजली खपत का डिजिटल लेखा जोखा देख सकते हैं.
- उपभोक्ता ऐप के माध्यम से बिजली खर्च के समय और दिन की जानकारी प्राप्त कर बचत की योजना बना सकते हैं.
UPPCL Smart Meter App Latest Update: उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड स्मार्ट मीटर तकनीक को तेजी से बढ़ावा दे रहा है. अब उपभोक्ताओं को महीने के आखिर में मिलने वाले अप्रत्याशित बिजली बिलों की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. यूपीपीसीएल के नए यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप के जरिए आप अपने मोबाइल फोन पर रोजाना की बिजली खपत का लेखा जोखा डिजिटल रूप में देख सकते हैं.
डिजिटल मीटरिंग के कारण अब बिलिंग में मानवीय त्रुटियों की गुंजाइश खत्म हो जाती है. जितनी बिजली इस्तेमाल होगी, उतना ही सटीक बिल जनरेट होगा. अब अपने घर पर मीटर रीडर के आने या गलत रीडिंग दर्ज होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. डिजिटल रीडिंग की सुविधा से सारा डेटा ऑटोमेटिक सिस्टम तक पहुंच जाता है. ऐप के जरिए उपभोक्ता देख सकते हैं कि किस दिन या समय में कितनी बिजली खर्च हुई. इससे बिजली के सही इस्तेमाल की योजना बनाने और बिल कम करने में मदद मिलती है.
आधुनिक मीटर (स्मार्ट मीटर) के जरिए बिजली की खपत की जानकारी डिजिटल रूप में पाएं। UPPCL Smart App पर अपनी बिजली की खपत देखें और बिल से जुड़ी जानकारी पर नज़र रखें। इससे आपको अपने बिजली उपयोग को बेहतर ढंग से समझने और खपत के अनुसार इस्तेमाल की योजना बनाने में मदद मिलती है। #UPPCL #SmartMeter #SmartConsumer #DigitalUPPCL @CMOfficeUP @EMofficeUP @aksharmaBharat @mduppcl
— UPPCL (@UPPCLLKO) October 11, 2026
डाउनलोड कर ऐसे इस्तेमाल करें UPPCL Smart App
- अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर पर जाएं.
- यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप सर्च करें और डाउनलोड करें.
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर के साथ लॉगिन करें.
- लॉगिन के बाद आप डैशबोर्ड पर दैनिक बिजली खपत, बिलिंग हिस्ट्री और अकाउंट बैलेंस की जानकारी देख सकेंगे.
यह भी पढ़ें- UPI से पेमेंट करने पर नहीं शेयर होगा आपका मोबाइल नंबर, बस कर लें ये छोटी सी सेटिंग
बिजली बिल या स्मार्ट मीटर से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता यूपीपीसीएल के आधिकारिक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया एक्स पर भी यूपीपीसीएल के हैंडल @UPPCLLKO से मदद ली जा सकती है.
यह भी पढ़ें- बिजली बिल करना चाहते हैं आधा, अपनाएं ये 5 सबसे असरदार ट्रिक्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं