Soldier Returns Home To Grand Welcome By Family: सैनिक हमारे देश की वो मजबूत दीवार हैं, जिनकी वजह से ही आप और हम आराम से अपने घरों में सुरक्षित सो पाते हैं. हमारे देश के हर युवा का ये सपना होता है कि, वो भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर सके, लेकिन वे भाग्यशाली होते हैं, जिन्हें सेना की प्रतिष्ठित वर्दी पहनने का मौका मिलता है, जिसके लिए एक सैनिक अपना सारा जीवन देश सेवा पर कुर्बान कर देता है. हाल ही में एक ऐसे ही सैनिक (Indian Army Jawan Video) का खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक फौजी का ग्रैंड स्वागत होते देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक पिता अपने फौजी बेटे के स्वागत के लिए घर के बाहर रेड कार्पेट बिछवाया हुआ था, जिस पर जवान मार्च करते हुए अपनी मां तक पहुंचा और फिर सैल्यूट करते हुए घुटनों के बल बैठकर अपनी मां का आशीर्वाद लेता है. इस बीच सभी रिश्तेदार और गांववाले सैनिक पर पुष्प वर्षा करते नजर आते हैं. इस बीच फौजी बेटे को देखकर मां के चेहरे की खुशी देखते ही बनती है. वहीं मां के बगल में खड़े दादाजी अपने पोते को खुशी और गर्व से गले लगा लेते हैं. इसके साथ उस पर हाथों से फूल बरसाने लगते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
If you want to understand the emotional connect between Indians and our Jawans who protect us, look no further than this video…. I salute this family… pic.twitter.com/HdcAGwU58f
— anand mahindra (@anandmahindra) August 16, 2023
यूं तो महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर अपने कमाल के पोस्ट की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल उनका यह पोस्ट लोगों का दिल छू रहा है, जिसें उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यदि आप भारतीयों और हमारी रक्षा करने वाले हमारे जवानों के बीच के भावनात्मक जुड़ाव को समझना चाहते हैं, तो इस वीडियो के अलावा और कुछ न देखें. मैं इस परिवार को सलाम करता हूं.' इस वीडियो को अब तक 2 लाख 85 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 12 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए अपना प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'हमारी सेना, हमारा गर्व है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमारे जवानों को सलाम.'
ये भी देखें- बॉबी देओल ने फिल्म गदर की स्क्रीनिंग में भाई सनी की जमकर की तारीफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं