विज्ञापन

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, डोडला दूध में डिटर्जेंट; FSSAI ने कहा- 'ये इंसानों के खाने लायक नहीं'

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शनिवार सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर की है.

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, डोडला दूध में डिटर्जेंट; FSSAI ने कहा- 'ये इंसानों के खाने लायक नहीं'
FSS अधिनियम 2006 के अनुसार, खाद्य सुरक्षा के किसी भी उल्लंघन के प्रति प्राधिकरण की जीरो टॉलरेंस' की नीति है.
Facebook

India News: FSSAI ने खाने-पीने का सामान बनाने वाली तीन बड़ी कंपनियों पर केस चलाने की मंजूरी दे दी है. प्रियागोल्ड बिस्कुट, डोडला डेयरी और यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट जांच में फेल हो गए हैं और इन्हें इंसानों के खाने लायक नहीं माना गया है. इसके अलावा, नरपधम फूड्स, सन रिजेस हेल्थ केयरर्स और शा कांतिलाल जयंतीलाल को भी नोटिस जारी किए गए हैं.

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला जानवरों का चोकर

प्रियागोल्ड बिस्कुट बनाने वाली कंपनी सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड की जांच में पता चला कि बिस्कुट में फाइबर के लिए वह चोकर मिलाया जा रहा था, जो जानवरों को खिलाया जाता है. जिन बोरियों में चोकर रखा था, उन पर भी 'पशु आहार' लिखा था. इसके अलावा फैक्ट्री में साफ-सफाई, पेस्ट कंट्रोल, कच्चे माल के रखरखाव और कर्मचारियों की हाइजीन में भी खामियां मिलीं. इन गड़बड़ियों के कारण कंपनी का FSSAI लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है और अब उस पर मुकदमा चलाया जाएगा.

डोडला डेयरी के दूध में मिला डिटर्जेंट

डोडला डेयरी के 'फुल क्रीम दूध' में फैट तय मानक से कम मिली. इसके बाद जब लैब में बड़े स्तर पर जांच हुई तो दूध में कास्टिक सोडा पाया गया. यह दूध पीने के लिए पूरी तरह असुरक्षित और खतरनाक है, जिस वजह से डेयरी और दूध बनाने व बेचने से जुड़े सभी लोगों पर मुकदमा चलाने के निर्देश दिए गए हैं.

यूईर ऑर्गेनिक की किशमिश में कीटनाशक

यूईर ऑर्गेनिक फूड्स की पीली किशमिश को 'ऑर्गेनिक' बताकर बेचा जा रहा था, लेकिन जांच में इसके अंदर भारी मात्रा में कीटनाशक और केमिकल पाए गए हैं. कंपनी ने रेफरल फूड लैब में दोबारा जांच की मांग की तब भी किशमिश में थियामेथोक्साम और फ्लुओपायराम केमिकल तय मात्रा से अधिक होने की पुष्टि हुई. ये देखकर FSSAI ने इस कंपनी पर भी मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी.

नरपधम फूड्स को गंदगी पर नोटिस

नरपधम फूड्स की फैक्ट्री में भयंकर गंदगी और धूल पाई गई. कच्चे माल को रखने का सही तरीका नहीं था और कीड़े-मकोड़ों को रोकने का कोई इंतजाम नहीं था. FSSAI ने इस कंपनी को नोटिस देकर तुरंत कमियां सुधारने को कहा है, ऐसा न करने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- जर्मनी की महिला को पंसद आ गए हिमालय के गांव, 2 महीने में यूरोप छोड़कर वापस आई; कहा- 'ये अनफॉरगेटेबल हैं'

ये भी पढ़ें:- न्यूयॉर्क से 3 हजार में पुराना पर्स खरीदकर लाई महिला, घर पहुंचकर देखा तो उसमें छिपे मिले 39 हजार रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FSSAI, PriyaGold Biscuits, Dodla Dairy, Food Adulteration, Food Safety
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com