विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2017

विराट कोहली के रिसेप्शन में पहुंचे अनिल कुंबले, लोगों ने कुछ ऐसे किए कमेंट

सबसे खास था पूर्व कोच अनिल कुंबले का पार्टी में पहुंचना. किसी को अंदाजा नहीं था कि अनिल कुंबले रिसेप्शन में पहुंचेंगे. क्योंकि काफी समय से दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही थीं.

विराट कोहली के रिसेप्शन में पहुंचे अनिल कुंबले, लोगों ने कुछ ऐसे किए कमेंट
विराट कोहली की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे पूर्व कोच अनिल कुंबले.
  • विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे अनिल कुंबले.
  • अनिल कुंबले की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल.
  • विराट और अनिल कुंबले की मनमुटाव की खबरें आ चुकी हैं.
नई दिल्ली: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का मुंबई के द सेंट रेगिस होटल में रिसेप्शन हुआ. जहां बॉलीवुड स्टार्स से लेकर क्रिकेट स्टार्स भी पहुंचे. जहां एमएस धोनी से लेकर सचिन तक कई क्रिकेटर्स पहुंचे. लेकिन सबसे खास था पूर्व कोच अनिल कुंबले का पार्टी में पहुंचना. किसी को अंदाजा नहीं था कि अनिल कुंबले रिसेप्शन में पहुंचेंगे. क्योंकि काफी समय से दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही थीं. जैसे ही अनिल कुंबले दिखे सभी हैरान हो गए.

Virushka Reception: 'चल छैया-छैया' पर नाचे शाहरुख-विराट, अनुष्का ने भी जमकर किया डांस, देखें VIDEO

चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद कुंबले का कार्यकाल खत्म हो गया था. जिसके बाद रवि शास्त्री को टीम इंडिया का कोच बनाया गया. ट्विटर पर जैसे ही अनिल कुंबले की रिसेप्शन पार्टी की फोटो वायरल हुई तो लोगों ने खूब मजे लिए. किसी ने अनिल कुंबले को महान बताया तो किसी ने हैरानी जताई...

जब सलमान ने नोटों की गड्डी जलाकर मनाई दिवाली, पढ़ें उनसे जुड़े ऐसे ही FACTS
 
11 दिसंबर को हुई थी शादी
11 दिसंबर को विराट-अनुष्का ने इटली में शादी की थी. जिसके बाद 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में रिसेप्शन हुआ था. जिसके बाद मुंबई में रिसेप्शन पार्टी हुई. जहां टीम इंडिया के खिलाड़ी भी पहुंचने थे. क्योंकि हालही में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे से फ्री हुई है. अब विराट कोहली टीम इंडिया से जुड़ेंगे और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए निकलेंगे. 5 जनवरी को 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 मुकाबले खेले जाने हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Virat Kohli And Anushka Sharma Reception, Virushka Reception
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com