विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2019

Anand Mahindra को शख्स ने लिखा- 'सर, कार गिफ्ट कर दो...', जवाब मिला- CHUTZPAH

आनंद महिंद्रा से एक एसयूवी कार गिफ्ट करने को कहा. जिसका उन्होंने ऐसा जवाब दिया. जिसकी चर्चा हर जगह है. एक यूजर ने कहा- 'सर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. क्या आप मेरे बर्थडे पर मुझे महिंद्रा थार गिफ्ट कर सकते हैं.' जिस पर उन्होंने मजाकिया जवाब दिया.

Also Read in
Anand Mahindra को शख्स ने लिखा- 'सर, कार गिफ्ट कर दो...', जवाब मिला- CHUTZPAH
Anand Mahindra को शख्स ने लिखा- 'सर, कार गिफ्ट कर दो...'

उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके ट्वीट्स काफी वायरल होते हैं. वो हर चीज में अपनी प्रतिक्रिया देना नहीं भूलते और ट्विटर पर उनके ट्वीट्स चर्चा का विषय बन जाते हैं. शुक्रवार को आनंद महिंद्रा से एक एसयूवी कार गिफ्ट करने को कहा. जिसका उन्होंने ऐसा जवाब दिया. जिसकी चर्चा हर जगह है. 

गर्भवती महिला के घर बधाई लेने पहुंचे किन्नर, नहीं दिए 21 हजार तो अंदर घुसकर किया ये हाल

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा- 'सर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. क्या आप मेरे बर्थडे पर मुझे महिंद्रा थार गिफ्ट कर सकते हैं.' जिस पर उन्होंने मजाकिया जवाब दिया और फिर लोगों के बीच बने रहे. आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा- प्यार करो या नफरत, लेकिन आपको विपुल के अति आत्मविश्वास (CHUTZPAH) की प्रशंसा करनी होगी.

पति को छोड़ विदेश जा रही थी पत्नी, रोकने के लिए एयरपोर्ट पर कॉल कर बोला- प्लेन में बैठी है फिदायिन

उन्होंने ट्वीट के साथ ही CHUTZPAH का मतलब भी समझाया. ताकी कोई गलत न समझले. ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा- 'विपुल के अति आत्मविश्वास के लिए फुल मार्क्स. विपुल दुर्भाग्य से मैं हां नहीं कह सकता. मेरा धंधा बंद हो जाएगा.'

तेंदुए ने किया लड़की पर Attack, कुत्ते ने जान पर खेलकर बचाई जान, बोली- 'पोछा लगा रही थी तभी...'

16 अगस्त की रात को पोस्ट किया गया था. जिसे 2 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स और 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. उनके ट्वीट के बाद लोगों ने विपुल के मजे लेना शुरू कर दिए. लोगों ने कई ट्वीट्स किए. 

आनंद महिंद्रा के ट्विटर पर लोगों को खूब मजेदार कंटेंट मिलता है. लोग उनके सेंस ऑफ ह्यूमर को खूब पसंद करते हैं. वो हर किसी मौके पर ट्वीट करना नहीं भूलते. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Mahindra, Anand Mahindra Twitter, CHUTZPAH
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com