आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) जितने बड़े बिजनेसमैन हैं, उतने ही अच्छे इंसान भी हैं. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ अक्सर दिलचस्प और मजेदार वीडियो और कहानियां शेयर करते हैं. और इस तरह वो खुद को लोगों से जोड़े रखते हैं. आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बहुत से ऐसे वीडियो और बातें भी शेयर करते हैं जिससे लोगों को प्रेरणा मिलती है और लोग उन्हें एन्जॉय भी करते हैं. महिंद्रा अपने जुगाड़ू और ज्ञानवर्धक ट्वीट्स के लिए सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसे देख आप भी हंसने को मजबूर हो जाएंगे.
ठंड का मौसम है ऐसे में ज्यादातर लोग नहाने से बचते हैं. लेकिन, बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें ठंड से कोई फर्क नहीं पड़ता और चाहे जितना भी ठंडा पानी हो वो हर रोज़ नहाते हैं. ऐसे में आनंद महिंद्रा ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स नहीं के बीचोबीच बैठकर ज़ोर-ज़ोर से कह रहा है, भाइयों-बहनों आइए आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे. सर्दी भरे मौसम में अगर आप डुबकी नहीं लगाना चाहते हैं, अगर आप नहाना नहीं चाहते हैं, तो अपना नाम बताइए 10 रुपये की रसीद कटवाइए...आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे इस मौसम में. आपके नाम का पुण्य आपको मिलेगा लेकिन आप जो 10 रुपये देंगे वो हमको मिलेंगे. आइए 10 रुपये में डुबकी लगवाइए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
No wonder India is the outsourcing destination of the world… pic.twitter.com/TWAFPTa4hO
— anand mahindra (@anandmahindra) January 17, 2024
इस वीडियो को अबतक 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो देख लोगों की हंसी कंट्रोल नहीं रही है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. आनंद महिंद्रा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- इसमें कोई हैरानी नहीं कि भारत दुनिया के डेस्टिनेशन की आउटसोर्सिंग कर रहा है. कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ऐसे तेजस्वी लोगों को देख मुझे इसकी चिंता होती है. दूसरे ने लिखा- बहुत बढ़िया बिजनेस आइडिया है. इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं