विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2019

पत्नी की बातों से बचने के लिए पति ने 62 साल तक की गूंगे-बहरे बनने की एक्टिंग, आनंद महिंद्रा बोले- 'काश मैं मूर्ख बना पाता', पत्नी बोली...

महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके ट्वीट्स काफी वायरल होते हैं. इस बार उन्होंने एक फनी ट्वीट किया है. जिसके लिए उनका ट्वीट वायरल हो रहा है.

Also Read in
पत्नी की बातों से बचने के लिए पति ने 62 साल तक की गूंगे-बहरे बनने की एक्टिंग, आनंद महिंद्रा बोले- 'काश मैं मूर्ख बना पाता', पत्नी बोली...
पत्नी की बातों से बचने के लिए पति ने 62 साल तक की गूंगे-बहरे बनने की एक्टिंग, आनंद महिंद्रा ने कह दी ऐसी बात.

महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके ट्वीट्स काफी वायरल होते हैं. इस बार उन्होंने एक फनी ट्वीट किया है. जिसके लिए उनका ट्वीट वायरल हो रहा है. इस बार उन्होंने एक विदेश की खबर का जिक्र किया है. पेपर कटिंग में लिखा है कि 'पत्नी की बातों से बचने के लिए पति ने 62 साल तक की गूंगे-बहरे की एक्टिंग.' उन्होंने इस आर्टिकल को शेयर किया है. उन्होंने पत्नी की स्मार्टनेस का जिक्र करते हुए इसके नुकसान बताया. 

मर्डर के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहा था शख्स, जेल में ही दी परीक्षा और किया ये कमाल

आर्टिकल शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा- 'इसे पढ़कर मैं 5 मिनट तक बिना रुके हंसता रहा. मैंने पत्नी से कहा कि काश मैं भी तुम्हें इसी तरह मूर्ख बना पाता. पत्नी ने सवाल किया- सच में, क्या आप 5 मिनट भी फोन पर बिना बात किए रह सकते हैं ? इस पर आनंद महिंद्रा ने कहा- यह स्मार्ट पत्नी होने का नुकसान है.' उन्होंने रविवार को ये ट्वीट किया. जिसमें 18 हजार से ज्यादा लाइक्स और 4 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. 

IPL 2019: हार्दिक पंड्या के चौके-छक्के देख हैरान रह गए खिलाड़ी, फैन्स बोले- 'वेस्टइंडीज से हो क्या...' देखें VIDEO

ट्विटर पर उनके इस पोस्ट पर कई कमेंट्स आए हैं. एक यूजर ने लिखा- 'ये बहुत ही फनी है.' एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- 'इन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देना चाहिए.' एक यूजर ने लिखा- 'सर ये शख्स नोबल पुरुस्कार का हकदार है. काश हम भी...' 

सरदार पटेल की मूर्ति के सामने गुटखा थूकते हुए CCTV में कैद हुआ शख्स, पुलिस ने पकड़ा और....

बता दें, आनंद महिंद्रा के 6.9 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स हैं. पिछली बार उन्होंने एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने पति-पत्नी पर बने एक जोक को शेयर किया था. जिसमें उन्होंने एक डिश को बताया था. जिसका नाम- 'डिलीशियस रोस्टिड हसबैंड था.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Mahindra, Mahindra Group Chairman Anand Mahindra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com