विज्ञापन

एजुकेशनवर्ल्ड रैंकिंग में दिल्ली के सरकारी स्कूलों का जलवा, द्वारका का ये स्कूल रहा नंबर-1

EducationWorld India School Rankings 2026-27: एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग में दिल्ली के स्कूलों को अलग-अलग कैटेगरी में टॉप की जगह मिली है. इस रैंकिंग को जारी करने से पहले 4500 से ज्यादा स्कूलों का सर्वे किया गया.

एजुकेशनवर्ल्ड रैंकिंग में दिल्ली के सरकारी स्कूलों का जलवा, द्वारका का ये स्कूल रहा नंबर-1
दिल्ली के स्कूलों का जलवा बरकरार

दिल्ली के स्कूलों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो दुनिया में सबसे बेहतरीन स्कूलों की फेहरिस्त में शामिल हैं. एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 (EWISR) में दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दबदबा बरकरार है. इस सर्वे में दिल्ली सरकार के चार स्कूलों ने देश के बेहतरीन सरकारी स्कूलों की लिस्ट में सबसे ऊपर की जगह हासिल की है. ये चारों स्कूल टॉप-10 में शामिल हैं और इस रैंकिंग ने साबित किया है कि यहां तमाम पढ़ाई के लिए तरह की व्यवस्थाएं और सुविधाएं मौजूद हैं. 

इस स्कूल ने किया टॉप 

द्वारका सेक्टर-10 में स्थित 'डॉ बीआर आंबेडकर सीएम श्री स्कूल ने देश के राज्य सरकारी दिवस  स्कूलों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं बाकी तीन स्कूलों में दिल्ली के रोहिणी Sector-23, द्वारका Sector-22, और सूरजमल विहार स्थित सीएम श्री स्कूलों ने भी इस राष्ट्रीय रैंकिंग के टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है.

4500 से ज्यादा स्कूलों का सर्वे

एजुकेशनवर्ल्ड की तरफ से जारी ये 20वां वार्षिक सर्वेक्षण है, जिसे देश का सबसे बड़ा स्कूल रैंकिंग सर्वेक्षण माना जाता है. इसमें देशभर के लगभग 4,500 से ज्यादा स्कूलों का मूल्यांकन 14 अलग-अलग चीजों को देखते हुए किया गया. इनमें कुछ जरूरी चीजें हैं - 

  • शिक्षकों की योग्यता और वेलफेयर 
  • एकेडमिक रेप्युटिशन 
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्पोर्ट्स एजुकेशन
  • लीडरशिप और मैनेजमेंट 
  • कम्युनिटी सर्विस
  • पेरेंटल इनवॉल्वमेंट

इन कैटेगरी में भी दिल्ली के स्कूल आगे

दिल्ली के स्कूलों को प्राइवेट डे स्कूल कैटेगरी में भी जगह मिली है. इनमें वसंत वैली स्कूल (दिल्ली) और स्प्रिंगडेल्स स्कूल (धौलाकुआं, दिल्ली) ने अपनी-अपनी कैटेगरी में टॉप जगह को बरकरार रखा है. वहीं केंद्रीय सरकारी स्कूल कैटेगरी में दिल्ली कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल (APS Delhi Cantt) ने देश के सबसे अच्छे सेंट्रल गवर्नमेंट डे-स्कूल का खिताब अपने नाम किया है. 

ये भी पढ़ें - शाहरुख की 'स्वदेश' देख भारत लौटे JEE टॉपर नितिन गुप्ता, अब IIT में पढ़ रहे मच्छरों का दिमाग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EducationWorld India School Rankings, Delhi Schools, Delhi Govt Schools
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com