विज्ञापन
This Article is From May 04, 2017

'बाहों से बैली तक': ‘बाहुबली’ पर अमूल मक्खन का तड़का...

'बाहों से बैली तक': ‘बाहुबली’ पर अमूल मक्खन का तड़का...
फिल्म बाहुबली 2 ने रीलिज के पहले दिन से रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए थे. बाहुबली का क्रेज उसे चाहने वालों में इतना है कि वह हर जगह छाई हुई है. कही पर बाहुबली साडि़या बिक रही हैं, तो कहीं बाहुबली सेल लगी है. कही पर बाहुबली के नाम की स्पेशल थाली सजाई जा रही है, तो कहीं बाहुबली बर्गर. बाहुबली 2 को भी उसके चाहने वालों ने फिल्म बाहुबली की तरह ही लगे हाथ लिया...

इस फिल्म की आंधी थमने का नाम नहीं ले रही. एक के बाद एक नए-नए और क्रिएटिव तरीकों से इसके प्रशंसक बाहुबली को अपनी-अपनी ओर से ट्रिब्यूट दे रहे हैं. अब एक और क्रिएटिव, क्यूट और मक्खन जैसा ट्रिब्यूट सामने आया है एक पोस्टिर में. जी हां, सही पकड़े हैं! हम बात कर रहे हैं अमूल बटर के पोस्टर की.

अमूल बटर ने फिल्म को ट्रिब्यूट देते हुए एक बेहद ही क्यू‍ट पोस्टर जारी किया है. अमूल ऐसा पहले भी करता आया है. पोस्टर बेहद प्या‍रा है. इतना कि शायद बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली भी इसे अपनी फिल्म का पोस्टर बनाने के लिए मचल उठें.

हर घर में फेवरेट माने जाने वाले अमूल मक्खन ने इस पोस्टर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. फेसबुक और ट्वीटर दोनों ही पर प्रशंसक इसे जमकर सराह रहे हैं.
इसे इतना पसंद किया जा रहा है कि अमूल द्वारा इसे ट्वीट किए जाने के महज 24 घंटे के अंदर इसे 700 बार रीट्वीट किया जा चुका था और 1300 से कहीं ज्यादा बार लाइक मिल चुके थे. फेसबुक पर इस विज्ञापन को 6400 से ज्यादा रिएक्शबन्स मिले और 660 से ज्यादा बार इसे शेयर किया गया.
 
 
 
 
 


अमूल ने फिल्म बाहुबली के पहले पार्ट को भी ट्रिब्यूट दिया था और पोस्टर में प्रभास तमन्ना और राणा दग्गुबाती थे.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amul Ad, Amul Advertisement, Amul Ad On Bahubali, Bahubali 2, Bahubali 2 First Look, Bahubali 2 Movie Review, Bahubali 2-The Conclusion, Bahubali - The Conclusion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com