krishna janmashtami Song: श्री कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर धूमधाम मनाई से मनाई जाती है. इस साल यह त्योहार 4 सिंतबर को मनाया जाएगा. इसके पास आते ही घर- घर में कान्हा के भजनों की गूंज सुनाई देने लगती है. बॉलीवुड में भी इस उत्सव को लेकर कई गाने लिखे गए जो आज भी जनमाष्टमी पर बजते ही दिल में भक्ति और उल्लास भर जाता है. ऐसा ही एक गाना साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन का है जो आज भी सदाबहार बना हुआ है. उसके बोल है 'कान्हा सो जा जरा' . इस गाने को एक बार सुनते ही यह संगीत प्रेमी की पहली पसंद बन जाता है.
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के इस खूबसूरत गीत को सिंगर मधुश्री ने अपनी मखमली आवाज से सजाया है, जबकि इसका संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावनी (एमएम क्रीम) ने तैयार किया है. इसके बोल मनोज मुंतशिर के जरिए लिखे गए जो सीधे दिल को छूते हैं.
कैसे बना था गाना 'कान्हा सो जा जरा'
इस गाने को लेकर संगीतकार एमएम कीरावनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने 'कान्हा सो जा जरा' को एक 'रोमांटिक भजन' के रूप में कंपोज किया था. इस गाने को बनाते समय उनके दिमाग में महान गायिका लता मंगेशकर की आवाज गूंजती थी. जब सिंगर मधुश्री ने इसे गाया, तो उन्इहें इसमें लता ताई की सुरीली आवाज की झलक सुनने को मिली.
फिल्म में कब गाया था ये गाना
फिल्म बाहुबली 2 में ये गाना देवसेना जन्माष्टमी की आधी रात को अपनी सखी सहेलियों के साथ इस गानें को बाल-गोपाल का जन्म होता है, तब उन्हें पालने में झुलाते समय यह लोरी नुमा गीत गाती है.
यहां सुनिए कान्हा सो जा जरा गाना
फिल्म में कब गाया था ये गाना
फिल्म बाहुबली 2 में ये गाना देवसेना जन्माष्टमी की आधी रात को अपनी सखी सहेलियों के साथ इस गानें को बाल-गोपाल का जन्म होता है, तब उन्हें पालने में झुलाते समय यह लोरी नुमा गीत गाती है.
अनुष्का शेट्टी और प्रभास की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री
यह गाना देखने में बहुत शानदार है, सिर्फ कानों को अच्छा नहीं लगता. स्क्रीन पर, अनुष्का शेट्टी, देवसेना का किरदार निभाते हुए, भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबकर नाचती हैं, जबकि अमरेंद्र बाहुबली (प्रभास) उन्हें देखते रहते हैं. गाने के पारंपरिक क्लासिकल नोट्स- जैसे "मोरे बंसी बजैया, नंदलाला कन्हैया"-तुरंत द्वापर युग के ब्रज की यादें ताज़ा कर देते हैं। यही वजह है कि यह गाना रील्स और सोशल मीडिया पर, खासकर त्योहारों के मौसम में, बहुत ट्रेंड करता है.
जन्माष्टमी की प्लेलिस्ट पर रहता है शामिल
बॉलीवुड में कृष्ण भक्ति पर कई बेहतरीन गाने बने हैं, लेकिन 'सो जा जरा' की बात सबसे अलग है. अगर आप इस जन्माष्टमी घर में पूजा या उत्सव का माहौल बना रहे हैं, तो मधुश्री की आवाज में घुला यह आध्यात्मिक गीत आपकी उत्सव की खुशी को दोगुना कर देगा.
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं