Train Viral Video: यूं तो धरती पर ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जो किसी 'स्वर्ग' से कम नहीं हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसे रेल मंत्रालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमें बर्फ से लदी घाटी के बीच से गुजर रही ट्रेन हर किसी का दिल जीत रही है. वीडियो में एक ट्रेन को बर्फीली पहाड़ी पर बर्फ से ढके रेलवे लाइन से गुजरते देखा जा रहा है, जिसे देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा. तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.
यहां देखें वीडियो
A picturesque view of train pulling through the snow laden valley from Banihal to Badgam, Jammu & Kashmir. pic.twitter.com/Gs7mOX80cv
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) January 5, 2023
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन दिनों ठंड अपने चरम पर है. वहीं पहाड़ी राज्यों समेत कश्मीर की वादियों में बर्फ गिरना शुरू हो चुकी है, जिसे देखने सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है. यूं तो बर्फ से ढकी ये खूबसूरत वादियां हर किसी को अपना दीवाना बना देती है, लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जिन्हें देखते ही लोग पलके झपकना भूल जाते हैं और बस एक टुक इस खूबसूरती को निहारते रह जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसे देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे. इस वीडियो में बर्फ से ढकी रेलवे लाइन पर ट्रेनों को दौड़ते देखा जा रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को रेल मंत्रालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'जम्मू-कश्मीर के बनिहाल से बडगाम तक बर्फ से लदी घाटी से गुजरती ट्रेन का मनोरम दृश्य.' इस 35 सेकेंड के वीडियो को अब तक 140.3K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि पांच हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. इस वीडियो को एक हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं. वहीं वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स इसे बेहद खूबसूरत और प्यारा बता रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं