विज्ञापन

न आंखों की रोशनी और न आसान रास्ता... फिर भी बाबा बर्फानी के दर्शन को पहुंचा श्रद्धालु, आस्था की ये कहानी छू लेगी दिल

अमरनाथ यात्रा के एक वायरल वीडियो में कठिन रास्तों पर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बढ़ते एक श्रद्धालु की आस्था ने लोगों को भावुक कर दिया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.

न आंखों की रोशनी और न आसान रास्ता... फिर भी बाबा बर्फानी के दर्शन को पहुंचा श्रद्धालु, आस्था की ये कहानी छू लेगी दिल
अमरनाथ यात्रा करता दिल्ली का शख्स
सोशल मीडिया

कहते हैं भगवान तक पहुंचने के लिए आंखों की नहीं, सच्ची श्रद्धा की जरूरत होती है. अमरनाथ यात्रा का एक वायरल वीडियो इसी बात को सच साबित करता नजर आ रहा है. कठिन पहाड़ी रास्तों पर बाबा बर्फानी के दर्शन की आस लिए बढ़ते एक श्रद्धालु मनोज कुमार का जज्बा देखकर सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो रहे हैं और उसे आस्था की मिसाल बता रहे हैं. इस वीडियो पर लोग इमोशलन कमेंट भी कर रहे हैं.

आंखों से नहीं श्रद्धा से कर रहा यात्रा

वीडियो के कैप्शन में लिखा, "बाबा के सच्चे सुरदास भक्त... आंखों से नहीं, श्रद्धा से बाबा बर्फानी के दर्शन होते हैं. सच्ची भक्ति वही है जो हर कठिनाई को पार कर महादेव तक पहुंचा दे. हर-हर महादेव, जय बाबा बर्फानी." श्रद्धालु का यह जज्बा लोगों का दिल जीत रहा है. वीडियो में दिख रहे शख्स मनोज कुमार दिल्ली के सदर बाजार के रहने वाले हैं. उनको आंखों से नजर नहीं आता उसके बाद भी वह अमरनाथ के दर्शन के लिए गए हुए है.

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर prakash_ifix नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 61 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 3 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो पर लोगों ने दिए रिएक्शन

वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'भोले बाबा की भक्ति हर किसी को नहीं मिलती. जिसे महादेव बुलाते हैं, वह किसी भी हाल में उनके दरबार तक पहुंच जाता है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जो लोग घोड़े, पालकी या हेलीकॉप्टर से जा रहे हैं, उन्हें इनसे सीखना चाहिए. बिना परिश्रम के फल नहीं मिलता.' वहीं कई अन्य यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में 'हर-हर महादेव' और 'जय बाबा बर्फानी' लिखकर श्रद्धालु के हौसले को सलाम किया.

यह भी पढ़ें: बच्चों को फोन-टैबलेट से दूर रखने वाले पैरेंट्स तुरंत पढ़ें ये खबर, इस देश के शिक्षा विभाग ने दी बिल्कुल उलटी सलाह

यह भी पढ़ें: जेल है या फाइव स्टार होटल? यहां कैदियों को मिलती है लग्जरी सुविधाएं, यकीन करना मुश्किल!

यह भी पढ़ें: मिस्र की रेत में दबा था 1700 साल पुराना रहस्यमयी शहर, सोने की जीभ वाले कंकाल देख वैज्ञानिक हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AMARNATH YATRA 2026, Baba Barfani, Baba Barfani Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com