विज्ञापन

Amarnath Yatra 2026: ऑक्सीजन सिलेंडर, फर्स्ट-एड किट... अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं को 24 घंटे मिल रही मेडिकल सहायता, जानिए पूरी डिटेल

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सेना के डॉक्टर, पैरामेडिक्स और मेडिकल असिस्टेंट स्पेशल मेडिकल एड पोस्ट संचालित कर रहे हैं. साथ ही मेडिकल टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Amarnath Yatra 2026: ऑक्सीजन सिलेंडर, फर्स्ट-एड किट... अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं को 24 घंटे मिल रही मेडिकल सहायता, जानिए पूरी डिटेल
अमरनाथ यात्रा 2026
Photo Credit: NDTV

अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भारतीय सेना 24 घंटे मेडिकल सहायता उपलब्ध करा रही है. कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और ऊंचाई वाले दुर्गम मार्गों पर तैनात सेना की मेडिकल टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. समय पर उपचार और त्वरित राहत के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा जारी रखने में मदद मिल रही है.

श्रद्धालुओं को मिल रही ये सुविधाएं

यात्रा मार्ग पर सेना के डॉक्टर, पैरामेडिक्स और मेडिकल असिस्टेंट विशेष मेडिकल एड पोस्ट संचालित कर रहे हैं. इन केंद्रों पर ऑक्सीजन सिलेंडर, जीवनरक्षक दवाएं, फर्स्ट-एड किट और अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं. ऊंचाई से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, सांस लेने में दिक्कत, थकान, डिहाइड्रेशन और अन्य चिकित्सकीय आपात स्थितियों में मेडिकल टीमें तुरंत उपचार प्रदान कर रही हैं. गंभीर मामलों में मरीजों की स्थिति स्थिर कर उन्हें सुरक्षित स्थानों या मेडिकल कैंप तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

पथरीले रास्तों को पार करने में मदद

कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण रास्तों के बावजूद सेना की टीमें तेजी से राहत एवं बचाव कार्य कर रही हैं. उनकी त्वरित कार्रवाई ने कई श्रद्धालुओं की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. मेडिकल सहायता के साथ-साथ सेना के जवान बुजुर्ग, दिव्यांग और कमजोर स्वास्थ्य वाले श्रद्धालुओं को खड़ी चढ़ाइयों और पथरीले रास्तों को पार कराने में भी सहयोग दे रहे हैं. जो यात्री स्वयं चलने में असमर्थ हैं, उन्हें सुरक्षित रूप से स्ट्रेचर या अन्य माध्यमों से मेडिकल कैंप तक पहुंचाया जा रहा है, जहां उनकी समुचित चिकित्सा की जाती है.

श्रद्धालु कर रहे तारीफ

श्रद्धालुओं ने सेना की सेवा-भावना, पेशेवर कार्यशैली और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की है. कई यात्रियों का कहना है कि समय पर मिली चिकित्सा सहायता और जवानों के सहयोग से उन्हें न केवल राहत मिली, बल्कि यात्रा को सुरक्षित रूप से पूरा करने का आत्मविश्वास भी मिला. सेना की यह तत्परता अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रही है. सेना की 24 घंटे सक्रिय मेडिकल व्यवस्था और राहत अभियान यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लाखों श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में अपनी आस्था की इस पवित्र यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर सकें.

यह भी पढ़ें: E-Rickshaw चालकों के लिए जरूरी खबर, BAT-BMS ऐप के दुरुपयोग से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, 9 जुलाई तक ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण के टोकन फुल, जानें पूरी डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AMARNATH YATRA 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com