Geyser Blast: ठंड ने दस्तक दे दी है. यूं तो धीरे-धीरे नवंबर के आखिरी तक देश के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड महसूस होने लगती है. ऐसे में नहाने से ज्यादातर लोग तोबा करने लगते हैं. जाहिर है ठंड के मौसम लोग न नहाने के लिए कुछ लोग बहाने भी बनाते हैं. वहीं कुछ लोग ठंड में गर्म पानी से ही नहाना प्रेफर करते हैं. इसके लिए कुछ लोग गीजर, तो कुछ आयरन रॉड का इस्तेमाल करते हैं. देखा जाए तो ज्यादातर घरों में गीजर का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, तो हाल ही में वायरल इस वीडियो को जरूर देखें, जिसमें एक लड़की लोगों को आगाह कर रही है कि, अगर आप गीजर ऑन करके बाथरुम में नहाने जाते हैं, तो आपके साथ क्या हो सकता है.
यहां देखें वीडियो
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हो गया जोरदार धमाका
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को seetrendinginformation नाम के अकाउंट से 6 दिन पहले शेयर किया गया था, जिसमें एक लड़की अपने घर पर हुए गीजर के हादसे के बारे में बताते हुए लोगों को आगाह कर रही है कि, अगर आप गीजर ऑन करके बाथरुम में नहाने जाते हैं, तो आपके साथ क्या हो सकता है. वीडियो में लड़की कहती सुनाई दे रही है, 'जब भी आप नहाने जाए, तो गीजर को 5 मिनट पहले ऑन कर दें और गीजर को ऑफ करने के बाद ही बाथरूम में जाएं, गीजर के होने होते हुए वहां कोई भी काम न करें. मैं आपको इसलिए इतनी रिक्वेस्ट कर के ये बात कह रही हूं, क्योंकि आज हमारे घर में एक हादसा हुआ, जो कल को आपके घर में न हो. '
बेहद खतरनाक है ये तरीका
वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'बाथरूम मे नहाने जाने से पहले इस वीडियो को जरूर देखें.' वीडियो में दिखाया जा रहा है कि, कैसे स्विच ऑन रखने की वजह से बाथरुम का गीजर धमाके के साथ फूट गया. इसके साथ ही पूरे बाथरुम में खौलता पानी फ़ैल गया. देखा जाए तो आजकल मार्केट में ऐसे इंस्टेंट गीजर आ चुके हैं, जिससे करीब बीस लीटर पानी दस मिनट में ही गर्म हो जाता है. हो सके तो गीजर ऑन होते हुए बाथरूम में ना जाए. कई लोग ऐसी गलती करते हैं कि, गीज़र ऑन रखकर सीधे बाथरुम में नहाने चले जाते हैं. यही वजह है कि, इस वीडियो को लाखों लोग देख और लाइक कर चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं