Viral News: अलास्का (Alaska) के बर्फीले बेरिंग सागर (Bering Sea) में जहां पानी का तापमान शून्य से नीचे रहता है. वहां 15 साल के लड़के की हिम्मत के आगे मौत भी घुटने टेक गई. अपनी पलटी हुई नाव पर बच्चा 3 दिन तक बिना कुछ खाए पिए बर्फीली लहरों के बीच जिंदगी की जंग लड़ता रहा. आखिरकार उस बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है. जबकि उसके दो भाइयों के शव बरामद हुए हैं. 15 वर्षीय बच्चे के रेस्क्यू से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है. बच्चे की इस हिम्मत की जमकर तारीफ हो रही है.
3 दिन तक नाव से चिपका रहा लड़का
US कोस्ट गार्ड के अनुसार, बर्फीले बेरिंग सागर में पलटी नाव पर 3 दिनों तक टिके रहे लड़के को बचा लिया गया है. नाव पलटने से उसके भाई और कजिन की मौत हो गई. जबकि 15 वर्षीय लड़का किसी तरह खुद को बचाते हुए पलटी नाव के ऊपर जाकर चिपक कर बैठ गया. मछली पकड़ने वाली नाव द नॉर्थवेस्ट एक्सप्लोरर के कैप्टन का कहना है कि लड़का करीब 3 दिनों तक नाव से चिपका रहा. एडम व्हाइट ने कहा कि वह बहुत हिम्मत वाला बच्चा है.
सेंट लॉरेंस द्वीप से निकला था ग्रुप
AP न्यूज एजेंसी के अनुसार, अधिकारियों ने तीनों के नाम ज़ाहिर नहीं किए. कोस्ट गार्ड ने बताया कि यह ग्रुप बीते शुक्रवार को सेंट लॉरेंस द्वीप (Saint Lawrence Island) से निकला था और रविवार सुबह लौटने की योजना बना रहा था. कोस्ट गार्ड ने कहा कि सोमवार सुबह उसके एक एयर क्रू ने लड़के को देखा और "द नॉर्थवेस्ट एक्सप्लोरर" से संपर्क करने से पहले एक राफ़्ट और ज़रूरी सामान नीचे गिराया. रेस्क्यू ऑपरेशन के वीडियो में लड़का चमकीली पीली जैकेट पहने पलटी हुई नाव के ऊपर घुटनों के बल बैठा दिखाई दे रहा है.
A 15-year-old boy was rescued after spending nearly three days stranded on an overturned boat in the frigid Bering Sea.
— Fox News (@FoxNews) September 12, 2026
The Coast Guard spotted the teen kneeling on the vessel near Alaska's St. Lawrence Island and pulled him to safety. He was suffering from symptoms of… pic.twitter.com/WffbOESTjn
नाव का क्रू लड़के की तरफ़ एक रस्सी फेंकता है और नाव को तब तक पास खींचता है, जब तक कि वे उसे बचाव बास्केट में नहीं खींच लेते. कोस्ट गार्ड ने बताया कि नाव पर आने के समय लड़के में हाइपोथर्मिया के लक्षण दिख रहे थे. मछली पकड़ने वाली नाव के क्रू ने कंबल और हॉट पैक से उसे गर्म किया. ठंड से कांपते हुए उसने बताया कि उसका भाई अभी भी नाव के नीचे फंसा हुआ था. फिर उसने कहा कि पिछली रात उसका चचेरा भाई भी पानी में बह गया था.
यह भी पढे़ं-
न इंसान, न घोड़ा, रोबोट डॉग खींच रहा रिक्शा, VIDEO देख लोग बोले- चीन पीछे जा रहा है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं