Viral News: कॉर्पोरेट में नौकरी (Corporate Job) करने वाले लोग अक्सर जल्दी-जल्दी जॉब बदलकर पैसा बढ़वाना चाहते हैं. काफी लोग सैलरी बढ़ाने की इस ट्रिक में सफल भी होते हैं. जो लोग एक ही कंपनी में लंबे समय तक टिके रहते हैं, उनकी सैलरी काफी कम रह जाती है, जबकि जो लगातार जॉब स्विच करते रहते हैं, उनकी सैलरी लाखों में पहुंच जाती है. सैलरी बढ़ाने के लिए जॉब स्विच करने वालों को एक कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजिस्ट ने टिप्स दिए हैं, जिसमें 2 लाख रुपये महीने की सैलरी हो जाने पर जॉब बदलते वक्त 4 बातों को याद रखने को कहा है.
'सैलरी से अलग भी ठोस वजह होनी चाहिए'
कोलकाता के हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से B.Tech करने वाले मोहित 2011 से कॉर्पोरेट लाइफ में हैं. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने 2011 में इंफोसिस में सीनियर सिस्टम इंजीनियर के रूप नौकरी शुरू की. अभी वह डिप्टी जनरल मैनेजर, स्ट्रैटेजी और प्लानिंग हैं. वह अक्सर LinkedIn पर कॉर्पोरेट में नौकरी करने वालों के लिए पोस्ट करते हैं.
कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजिस्ट मोहित ने लिखा कि हो सकता है कि आपका मौजूदा रूटीन ठीक-ठाक हो. एक ऐसा मैनेजर जो आप पर भरोसा करता हो. ऐसा काम जिसकी आपको अच्छी समझ हो. पर जब कोई दूसरा ऑफ़र मिले, तो इन बातों पर ज़रूर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने 4 बातों को पॉइंट आउट करते कहा कि सबसे पहले इस बात को समझें कि जॉब बदलने से क्या-क्या बदलेगा.
तुलना करें क्या-क्या बदलेगा
- असल महीने की सैलरी
- काम के घंटे और आने-जाने का समय
- ज़िम्मेदारी और सीखने के मौके
- लोकेशन और परिवार से जुड़ी व्यवस्थाएं

मोहित ने सुझाव दिया कि अगर आप अभी जहां काम कर रहे हैं और वहां आपकी हर जरूरत पूरी हो रही है तो आपका वहीं पर टिके रहना सही हो सकता है. पर अगर आपको नई जॉब में अच्छा मौका मिल रहा है तो आपके लिए नौकरी बदलना सही साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि सिर्फ सैलरी के आधार पर नई जॉब बदलने का फैसला नहीं लिया जा सकता है. अपनी LinkedIn पोस्ट में कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजिस्ट ने लास्ट में लिखा, "इस बात का आकलन करें कि अगली जॉब से आपकी लाइफ और करियर में क्या नया बदलेगा और साथ ही यह भी देखना जरूरी होगा कि इसके लिए आपको क्या छोड़ना पड़ रहा है."
यह भी पढे़ं-
Navy की नौकरी, आलीशन घर छोड़ पानी पर रहने चला गया परिवार, बोला- मैंने सबकुछ बेच दिया
ट्रेन पकड़ने जा रही महिला को बेंगलुरु के ट्रैफिक ने रुलाया, बोली- जैसे जान बचाने के लिए भाग रहे हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं