विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2019

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की शादी से पहले वायरल हुआ ये VIDEO, महल की तरह सजा एंटीलिया

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी हीरा व्यापारी रसल मेहता की बेटी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) से शादी 9 मार्च को होगी. एंटीलिया (Antilia) को महल जैसा सजा दिया गया है.

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की शादी से पहले वायरल हुआ ये VIDEO, महल की तरह सजा एंटीलिया
आकाश अंबानी की शादी में महल जैसा सजा एंटीलिया.
  • आकाश अंबानी की शादी में महल जैसा सजा एंटीलिया.
  • माला और महंदी 7 मार्च को नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में होगी.
  • 9 मार्च को जियो वर्ल्ड सेंटर, बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में शादी होगी.

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी हीरा व्यापारी रसल मेहता की बेटी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) से 9 मार्च को होगी. जिसके लिए जोरों-शोरों से तैयारी चल रही है. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) ने सभी को न्यौता दे दिया है. तीन दिन स्विट्जरलैंड में प्री-वेडिंग पार्टी के बाद मुंबई में शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. अंबानी परिवार (Ambani Family) के घर एंटीलिया (Antilia) को महल जैसा सजा दिया गया है. सजावट के लिए 24 घंटे काम चल रहा है. शादी से पहले तैयारी के वीडियो वायरल हो रहे हैं. आकाश-श्लोका (Akash-Shloka Wedding) की शादी काफी चर्चा में है. म्यूजिकल वेडिंग कार्ड से लेकर जश्न की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं.

 

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की पूरी डीटेल्स, यहां से निकलेगी बारात और शामिल होंगे VVIP महमान

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akash Ambani Shloka Mehta (@akustoletheshlo) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akash Ambani Shloka Mehta (@akustoletheshlo) on

 

शादी के कार्ड के मुताबिक, माला और मेहंदी 7 मार्च को वर्ली के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में होगी, 9 मार्च को जियो वर्ल्ड सेंटर, बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में शादी होगी. 9 मार्च की दोपहर 3.30 बजे ट्रिडेंट होटल से बारात निकलेगी. 6.30 बजे बारात का स्वागत किया जाएगा. 8 बजे हस्त मिलाप होगा और फिर डिनर फंक्शन होगा. जिसके बाद 11 मार्च को जियो वर्ल्ड सेंटर में ही शादी का जश्न होगा. 

 

आकाश अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में आमिर खान ने श्लोका के साथ किया 'आती क्या खंडाला' पर डांस, देखें VIDEO

 

इस इवेंट में शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करण जौहर, अयान मुखर्जी, जॉन अब्राहिम, जैकलीन फर्नांडिस, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मनीष मलहोत्रा, विध्या बालन, दिशा पटानी, करिश्मा कपूर जैसे बॉलीवुड स्टार्स नजर आ सकते हैं. इन्होंने स्विट्जलैंड में प्री-वेडिंग पार्टी में जमकर एन्जॉय किया था. 

 

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने बग्घी पर सवार होकर ली रॉयल एंट्री, Video में देखें प्री वेडिंग सेलिब्रेशन

 

ईशा अंबानी की शादी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व यूएस सेकेट्री हिलेरी क्लिंटन पहुंची थीं. आकाश और श्लोकी की शादी में भी कई बड़े राजनेता पहुंच सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akash Ambani, Akash Ambani Wedding, Antilia, Mukesh Ambani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com