विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2022

अफ्रीका के लोगों ने जादुई आवाज़ में गाया 'चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे' गाना, अनुपम खेर ने Video शेयर कर कही ये बात

वीडियो में कुछ अफ्रीकी ये गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडिय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसने लोगों का दिल जीत लिया है. इस वीडियो को अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.

अफ्रीका के लोगों ने जादुई आवाज़ में गाया 'चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे' गाना, अनुपम खेर ने Video शेयर कर कही ये बात
अफ्रीका के लोगों ने जादुई आवाज़ में गाया 'चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे' गाना

अगर आपमें से कोई सदाबहार बॉलीवुड गानों का शौकीन है, तो आपकी लिस्ट मोहम्मद रफ़ी का लोकप्रिय गीत चाहूंगा मैं तुझे सांझ सावेरे ज़रूर शामिल होगा. इतने सालों के बाद आज भी ये गाना लोगों को मदहोश कर देता है. वो इस वजह से क्योंकि भारत में ही बल्कि विदेशों में भी ये गाना आज भी लोग सुनते और गुनगुनाते हैं. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया है. इस वीडियो में कुछ अफ्रीकी ये गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडिय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसने लोगों का दिल जीत लिया है. इस वीडियो को अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.

2 मिनट के इस वीडियो में अफ्रीकी लोगों के एक समूह ने एक पार्टी के दौरान गाना गाया. उन्होंने इतने प्यारे अंदाज में गाया है कि ये वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है.

वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा है, “किसी ने मुझे ये वीडियो भेजा. जहाँ किसी अफ़्रीकन देश के कुछ लोग मेरा.  एक बहुत ही पसंदीदा फ़िल्म “दोस्ती”का गाना ‘चाहूंगा मैं तुझे साँझ सवेरे…' गा रहे हैं. ये हैं पुरानी हिन्दी फ़िल्मों का जादू आप भी  सुनिए और ज़ोर ज़ोर से गाइए! बहुत अच्छा लगेगा.”

देखें Video:

इस वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से अबतक वीडियो को 67 हजार बार देखा जा चुका है. लोगों को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. “हाँ यह व्हाट्सएप पर वायरल है! वे सचमुच गीत को वैसे ही पसंद कर रहे हैं जैसे हम  करते हैं, ”

बता दें कि चाहुंगा मैं तुझे सांझ सवेरे 1964 की फिल्म दोस्ती का एक प्रतिष्ठित गीत है. फिल्म का निर्देशन सत्येन बोस ने किया था और संगीत लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल ने दिया था.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Africans Sing Mohammed Rafi Song, Mohammed Rafi Songs, Anupam Kher
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com