विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायण का ये कैसा जटायु? पक्षी होकर भी दो हाथ, दो पांव और दो पंख

नितेश तिवारी की रामायणम् में जटायु को दो हाथ, दो पैर और दो पंखों के साथ दिखाया गया है. जबकि पक्षियों के हाथ नहीं होते हैं. ऐसे में मन में सवाल है कि मेकर्स ने जटायु को इस तरह से क्यों पेश किया, इसके पीछे क्या सोच थी और क्या कहानी.

4000 करोड़ की रामायण का ये कैसा जटायु? पक्षी होकर भी दो हाथ, दो पांव और दो पंख
रामायणम् में जटायु के दो हाथ देखकर उठे सवाल, पक्षी के तो होते हैं सिर्फ 2 पैर और 2 पंख
Youtube/Screengrab
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी की फिल्म रामायणम् का इतंजार खत्म हुआ और फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई. फिल्म की रिलीज से पहले और बाद में भी फिल्म के किरदारों, कहानी, VFX को लेकर चर्चाएं जोरों पर हो रही थी. किसी ने फिल्म की कास्टिंग पर सवाल उठाए, तो किसी ने कहानी पर.लेकिन इन सबके बावजूद भी फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया. लेकिन इन्हीं सबके बीच एक चीज ने मेरा ध्यान खींचा वो था जटायु का लुक. जटायु एक पक्षी था, और अमूनन पक्षी के 2 पैर और 2 पंख होते हैं. लेकिन फिल्म में जटायु को एक अलग ही तरह से पेश किया गया.

फिल्मों में पौराणिक किरदारों को पर्दे पर उतारना आसान नहीं होता. खासकर तब, जब उनका जिक्र सदियों से लोगों की कल्पनाओं, धार्मिक मान्यताओं और कहानियों का हिस्सा रहा हो. नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में जटायु का लुक भी इसी वजह से चर्चा का विषय बन सकता है. फिल्म में जटायु को दो हाथ, दो पैर और दो बड़े-बड़े पंखों के साथ दिखाया गया है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर किसी पक्षी के दो हाथ कैसे हो सकते हैं? क्योंकि आमतौर पर पक्षियों के हाथ नहीं होते हैं. वहीं रामानंद सागर की रामायण में भी जटायु के दो पंख और पैर ही थे. ऐसे में नई रामायणम् में जटायु का यह लुक एक दिलचस्प सवाल खड़ा करता है.

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर नहीं, रामायण में यश ने रावण बन लूटी महफिल, तपस्या से त्रिलोक विजय तक दिखा लंकेश का विराट रूप

पक्षियों के हाथ नहीं, पंख होते हैं

विज्ञान के मुताबिक भी पक्षियों के शरीर में इंसानों की तरह अलग से दो हाथ नहीं होते. उनके पंख होते हैं, जिसकी मदद से वो उड़ते हैं और उनके दो पैर होते हैं जिनका इस्तेमाल वो चलने, बैठने और शिकार को पकड़ने के लिए करते हैं. ऐसे में नितेश तिवारी की रामायणम् में जटायु के दो हाथ होना मन में कई तरह के सवाल उठाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Screengrab/youtube

वाल्मीकि रामायण में जटायु को बताया गया है गिद्ध

वाल्मीकि रामायण में जटायु को गिद्ध बताया गया है. जो कोई साधारण पक्षी नहीं होता है, बल्कि बेहद साहसी पक्षी है. जिसमे सीता मां को बचाने के लिए रावण से भी युद्ध कर लिया था. जिसमें उनकी जान चली गई थी. लेकिन राम जी को उन्होंने बताया कि माता सीता का हरण रावण ने किया और उनको बचाने की कोशिश भी की लेकिन वो असफल रहे.

नई रामायण में जटायु का ऐसा डिजाइन क्यों?

फिल्म 'रामायणम्' में जटायु को दो हाथ, दो पैर और दो पंखों के साथ दिखाने का फैसला क्यों लिया गया. इसका जवाब तो सिर्फ मेकर्स ही दे सकते हैं. फिल्म को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कई जगहों पर रिलीज किया गया है. मेकर्स इसको एक अलग ही तरह से दर्शकों के सामने पेश करना चाहते थे. विदेशों में रिलीज हुई रामायण के ट्रेलर और कहानी में भी अंतर देखने को मिला था. इसके साथ ही फिल्म में दिखाए गए राक्षस और कई सीन्स को हॉलीवुड की फिल्मों से भी जोड़ा गया है. हालांकि इसके पीछे मेकर्स की क्या सोच है, इसको लेकर के कोई जवाब नहीं आया है. फिल्म में अनूपम खेर ने जटायु को अपनी आवाज दी है. मेकर्स ने उनके किरदार का पोस्टर 'The Wings of Dharma' नाम से जारी किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayanam Movie, Anupam Kher Jatayu, Ramayana Cast And Roles, Ramayanam Box Office, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com